फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Seven lakh rupees were duped by luring people to extract money buried in ground

Balod: जमीन में दबा धन निकालने का लालच देकर सात लाख रुपये ठगे, तांत्रिक जीजा-साला फरार

Thu, 27 Nov 2025 03:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Nov 2025 03:10 PM IST
सार

पीड़ितों की शिकायत पर बालोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने लोगों से अपील की है कि तांत्रिकों या गड़े धन के दावों से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।

विज्ञापन
Seven lakh rupees were duped by luring people to extract money buried in ground
घर में दबा धन निकालने का झांसा देकर सात लाख ठगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। तांत्रिक वसीम खान और उसके साले अकबर खान ने तीन ग्रामीणों को घर में दबा धन निकालने का झांसा देकर सात लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली।

विज्ञापन

ठगी का अनोखा तरीका
आरोपियों ने भोले-भाले ग्रामीणों को इंद्रजाल और तंत्र-मंत्र से दबे खजाने को निकालने का विश्वास दिलाया। पूजा-पाठ के बहाने घर में गड्ढा खोदवाकर नकली सोने-चांदी के सिक्कों से भरा हंडा दिखाया जाता था। बाद में प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी वसीम खान धुरपुर (इलाहाबाद) का निवासी है, जबकि सहयोगी अकबर खान जगन्नाथपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, दोनों कई जिलों में इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं और फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा रहें सुरक्षित
पीड़ितों की शिकायत पर बालोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने लोगों से अपील की है कि तांत्रिकों या गड़े धन के दावों से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed