फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Sensation when dead body was found in the pond in balod

तालाब में लाश मिलने से सनसनी: ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 20 Sep 2023 12:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

सुबह जब ग्रामीण नहाने तालाब पहुंचे तब तैरती हुई लाश को देखकर ग्रामीणों ने कोटवार और परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद थाना बालोद को सूचना दी गई है।
 

विज्ञापन
Sensation when dead body was found in the pond in balod
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सोहतरा में आज सुबह- सुबह एक युवती की तालाब में तैरती हुई लाश मिली। मृतक युवती का नाम गंगा बाई पिता हेमू राम बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है और वह अविवाहित थी। सुबह जब ग्रामीण नहाने तालाब पहुंचे तब तैरती हुई लाश को देखकर ग्रामीणों ने कोटवार और परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद थाना बालोद को सूचना दी गई है।

विज्ञापन


मानसिक दिव्यांग
ग्रामीणों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विकलांग थी यह घटना कैसे घटित हुई यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है यह कोई हादसा हो क्योंकि युक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और घटना का कोई गवाह भी नहीं है। सुबह जब लोग तालाब पहुंचे तो लाश को तालाब में उतराते देखा तब परिजन को इसकी जानकारी मिली। 
विज्ञापन


जांच के बाद होगा खुलासा
पूरे मामले में थाना प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि ग्राम सोदरा से तालाब में लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें बालोद थाने की टीम मौके पर पहुंची और लाश को तालाब से निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की गुत्थी सुलझ पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed