फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Sarpanch Sangh president Doman Deshmukh is arbitrary mining of murum is being done without permission after ap

Balod: सरपंच संघ के अध्यक्ष डोमन देशमुख की मनमानी, लीज का आवेदन देकर बिना अनुमति हो रहा मुरम का खनन

Fri, 20 Sep 2024 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Sep 2024 05:58 PM IST
सार

बालोद जिले के घीना ग्राम के दायरे में नहर नाली किनारे बिना किसी सरकारी परमिशन के गुण्डरदेही सरपंच संघ के अध्यक्ष डोमन देशमुख द्वारा मुरम का अवैध खनन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sarpanch Sangh president Doman Deshmukh is arbitrary mining of murum is being done without permission after ap
सरपंच संघ के अध्यक्ष डोमन देशमुख की मनमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के घीना ग्राम के दायरे में नहर नाली किनारे बिना किसी सरकारी परमिशन के गुण्डरदेही सरपंच संघ के अध्यक्ष डोमन देशमुख द्वारा मुरम का अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरपंच संघ के अध्यक्ष डोमन देशमुख का कहना है कि मैं ब्लीच के लिए आवेदन दिया है वहीं आवेदक मिलने के पहले ही सरपंच द्वारा मुरूम खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है वही इस मामले में जिला खनिज विभाग के अधिकारी मीनाक्षी साहू ने बताया कि पूरे बारूद जिले में कहीं भी मुरम खनन की कोई अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


नहर किनारे हो रहा खनन
शासकीय नहर के किनारे मुरम का खनन किया जा रहा है उसे क्षेत्र में गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं स्थिति यह हो गई है कि यदि उसे क्षेत्र में कोई चला जाए तो बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है जेसीबी मशीन के माध्यम से खनन को अंजाम दिया जा रहा है वही लगभग आधा दर्जन हाइवा मुरम के परिवहन में लगे हुए हैं आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से यहां पर खनन किया जा रहा है वही उसे खनन वाले जगह को देखकर यह लगता है कि यहां पर महीने भर से मुरम निकाला गया हो जिसके कारण बड़े-बड़े गड्ढे निर्मित हो गए हैं।
विज्ञापन


जमीन स्वामी से लिया एनओसी- सरपंच संघ अध्यक्ष
सरपंच संघ के अध्यक्ष डोमन देशमुख जिनके द्वारा यह अवैध मर्म खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है उनका यह कहना है कि मैं जमीन के स्वामी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया है जबकि वह खुद सरपंच है उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि खनिज संसाधनों के लिए खनिज विभाग से लीज लेना पड़ता है परंतु सारे नियमों को तक में रखकर सरपंच संघ के अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर बैठने के बाद भी इस तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कहीं नहीं परमिशन
खनिज विभाग के जिला अधिकारी का कहना है की बारिश का समय है और अभी कहीं भी परिवहन और खनन की अनुमति नहीं दी गई है उन्होंने कहा कि यदि इस तरह चोरी किया जा रहा होगा तो यह बिल्कुल भी गलत है टीम को भेज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही जितना खनन किया गया है उसका भी हिसाब लगाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed