फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Sanjari Balod constituency candidate Rakesh Yadav started with the legislative process

Balod: BJP के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, संजारी बालोद विस से प्रत्याशी राकेश यादव ने विधि-विधान से की शुरुआत

Mon, 16 Oct 2023 07:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 07:48 PM IST
सार

संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला मुख्यालय बालोद में सोमवार को चुनाव कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Sanjari Balod constituency candidate Rakesh Yadav started with the legislative process
भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला मुख्यालय बालोद में सोमवार को चुनाव कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में संजारी बालोद विधानसभा काफी पिछड़ गया है। उनकी कोशिश होगी कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सके। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


पंडितों से लिया आशीर्वाद, दिया 'विजयी भव' का आशीर्वाद

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संजारी बालोद से राकेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। जिनके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को किया गया। भाजपा ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ सदर रोड में पुराना बस स्टैंड के पास किया है। इस अवसर पर प्रत्याशी राकेश यादव ने पंडितों से आशीर्वाद लिया। पण्डितों ने उन्हें 'विजयी भव' का आशीर्वाद देकर विधिविधान पूर्वक पूजन कराकर कार्यालय का शुभारम्भ कराया। अब तक कांग्रेस ने बालोद विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस बार मुकाबला कड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे चुनाव: राकेश यादव

शुरुआती दिनों को याद करते हुए प्रत्याशी राकेश यादव ने कहा कि किसी समय में भाजपा के पास कार्यालय के किराये के पैसे नहीं थे। पार्टी को बनाने में लोगों ने चार-चार पीढ़ियां खपा दीं। किसी से दरी मांग कर लाते थे, पंखा लगाने के लिए डोनेशन लेकर आते थे, कमरे का किराए देने की स्थिति भी नहीं होती थी। उसके लिए भी कोई न कोई दाता ढूंढना पड़ता था। इन विपरीत परिस्थितियों में विचारधारा को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के पास बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अगर हर बूथों को जीत लेंगे तो पार्टी चुनाव जीत जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed