फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   road accident news truck hite SUV many people dead and many injured in Balod of Chhattisgarh

बालोद में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत; सात घायल

Mon, 16 Dec 2024 08:49 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, बालोद
एएनआई, बालोद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Dec 2024 08:49 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। बालोद के डोंडी थाना इलाके के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरहापावड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।

विज्ञापन
road accident news truck hite SUV many people dead and many injured in Balod of Chhattisgarh
बालोद सड़क हादसे में लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के डंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नामकरण संस्कार से वापस लौट रहे थे। जहां यह हादसा हुआ है। ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को ठोकर मार दी। इस घटना में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला
थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद गाड़ी में फंसी लाश को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सभी घायलों की हालात काफी नाजुक है। वहीं मृतकों के शव को भी बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामकरण संस्कार से लौट रहे थे लोग
कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।


इन सड़क यात्रियों की मौत
आपको बता दें कि दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30  पुरुष  ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) इनकी मृत्यु हुई है।

इन सात लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक

1. झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही )

2. बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

3. रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव 

4. यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही)

5. रम्भा बाई 

6. ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

7. कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार  उम्र 55 वर्ष  भर्रे गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed