फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Ramcharitmanas team meets with an accident husband and wife die in Balod

Balod: रामचरितमानस की टीम हादसे का शिकार, पति-पत्नी की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 20 Jan 2025 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 04:45 PM IST
सार

बालोद जिले के पिनकापार चौकी क्षेत्र के गिधवा मोड के पास स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जहां रामचरितमानस मंडली के सदस्य स्कॉर्पियो में सवार थे। दो की मौके पर मौत, एक ड्राइवर गंभीर बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
Ramcharitmanas team meets with an accident husband and wife die in Balod
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के पिनकापार चौकी क्षेत्र के गिधवा मोड के पास स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जहां रामचरितमानस मंडली के सदस्य स्कॉर्पियो में सवार थे। दो की मौके पर मौत, एक ड्राइवर गंभीर बताया जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और  किसकी गलती जांच के बाद हो पाएगा स्पष्ट, घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है मिली जानकारी के अनुसार एक महिला और एक पुरुष की मृत्यु हुई है एक बच्चे को रायपुर रिफर किया गया है आपको बता दी इस घटना में पति-पत्नी के दर्दनाक मौत हो गई है और वहां नियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात प्रथम दृष्टियां सामने आ रही है हालांकि जांच के बाद ही सारा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन


रामायण प्रस्तुति देकर लौट रहे थे लोग
पिनकापर पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम गिधवा चौक से एक किलोमीटर आगे आज प्रातः एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला एक पुरुष की मृत्यु हो गई और गाड़ी में सवार बाकी लोग घायल हैं जिसमें ड्राइवर और एक बच्चे की स्थिति गंभीर है मृतक महिला पुरुष पति-पत्नी है जो ग्राम मनकी(खपरी ) के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर की तरफ से वह रामचरितमानस की प्रस्तुति देकर वापस लौट रहे थे जहां पर यह हादसा हुआ है कर सीधे-सीधे तेज रफ्तार पेड़ में जाकर टकरा गई और गाड़ी पूरी तरह खून से सनी हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


सहायक उप निरीक्षक सतीश महोबिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अभी परिवार वालों के पास हूं और पूछताछ कर रहा हूं अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही हम किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे उन्होंने बताया कि इस घटना में 45 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव और 40 वर्षीय जानकी यादव की दुखद मृत्यु हुई है दोनों पति पत्नी थे दोनों ग्राम मनकी के निवासी हैं वहीं उनके दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हैं जिनका नाम रीना यादव और हर्ष कुमार यादव है जिसे रायपुर रिफर किया गया है इसके साथ ही संबलपुर निवासी उदय सिंह साहू और वाहन चालक रूपेश कुमार घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed