फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Rajendra Kumar Nishad has set out on foot for the second time to visit Vaishno Devi

Balod: राजेंद्र कुमार निषाद दूसरी बार निकले वैष्णो देवी के दरबार, 65 दिनों में पूरी करेंगे पैदल यात्रा

Thu, 01 Jun 2023 12:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 12:27 PM IST
सार

राजेंद्र कुमार निषाद दूसरी बार वैष्णो देवी की यात्रा पर पैदल निकले हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 60 से 65 दिन में यात्रा पूरी होती है।

विज्ञापन
Rajendra Kumar Nishad has set out on foot for the second time to visit Vaishno Devi
वैष्णो देवी मंदिर जाने से पहले राजेंद्र कुमार निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम इरागुड़ा निवासी राजेंद्र कुमार निषाद ने बालोद जिले से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अपने पैदल यात्रा की शुरुआत की है। विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित निषाद समाज के लोग उन्हें गुंडरदेही से मां चंडी मंदिर की पूजा अर्चना कर रवाना किया। राजेंद्र कुमार की उम्र 46 वर्ष है और अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद वह दूसरी बार माता वैष्णो देवी के दर्शन को निकले हैं। राजेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2018 में भी उन्होंने अपने गृह ग्राम से माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए पैदल यात्रा की शुरुआत की थी, जो सफल रही थी।

विज्ञापन

संसदीय सचिव ने दिया राजेंद्र कुमार निषाद का साथ 
संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं श्रीमती दंतेश्वरी निषाद भारी जनसमूह और जस मंडली के साथ गुण्डरदेही शामिल हुए राजेंद्र निषाद की यह दूसरी यात्रा है। इसके पूर्व वे 2018 में माता वैष्णव देवी की पैदल यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान समाज व ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहे संसदीय सचिव एवं विधायक कुमार सिंह निषाद ने कहा कि राजेंद्र कुमार निषाद हमारे समाज के गौरव हैं। माता की शक्ति उनके व्यवहार में झलकती है और वह हम सबको निरंतर प्रेरित कर रहे हैं कि यदि मन में माता के प्रति भक्ति हो आस्था हो तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आराम से गुजर जाता है दिन
पैदल यात्रा के लिए बालों से निकले राजेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि उनके लिए है यह यात्रा काफी आसान रहती है। क्योंकि रास्ते में लोग उन्हें भोजन पानी सब व्यवस्था करते हैं। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं होती। हाथों में मां का ध्वज रहता है तो रास्ता पता ही नहीं चलता है। उन्होंने बताया कि लगभग 60 से 65 दोनों का समय उनको वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने में लगता है। वह दुर्ग से कवर्धा मंडला जबलपुर होते हुए दिल्ली उसके बाद वैष्णो देवी का आगे का सफर तय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed