फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Pramod Jain said Gunderdehi should become a small smart city BJP opened its card for president candidate in Ba

Balod: प्रमोद जैन बोले- छोटा स्मार्ट शहर बने गुण्डरदेही, भाजपा ने अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए खोला पत्ता

Sun, 26 Jan 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Jan 2025 06:53 PM IST
सार

बालोद जिले के गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने उस बार प्रमोद जैन पर भरोसा दिखाते हुए टिकट देने का फैसला किया है जिसके बाद से भाजपा अब अपने जीत के लिए कमर कस चुकी है। बालोद जिले के गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने उस बार प्रमोद जैन पर भरोसा दिखाते हुए टिकट देने का फैसला किया है जिसके बाद से भाजपा अब अपने जीत के लिए कमर कस चुकी है। 

विज्ञापन
Pramod Jain said Gunderdehi should become a small smart city BJP opened its card for president candidate in Ba
प्रमोद जैन, भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने उस बार प्रमोद जैन पर भरोसा दिखाते हुए टिकट देने का फैसला किया है जिसके बाद से भाजपा अब अपने जीत के लिए कमर कस चुकी है तो वहीं कांग्रेस में अभी भी प्रत्याशी की खोजबीन की जा रही है इसी बीच भाजपा ने अपने जीत को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है भाजपा से नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद जैन ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए हम आतुर हैं और जनता यह चाहती है कि केंद्र की योजनाएं राज्य की योजनाएं उन्हीं के माध्यम से सीधे जनता तक पहुंचे।

विज्ञापन


ट्रिपल इंजन सरकार से आयेगा विकास
प्रमोद जैन ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है तो यहां की जनता स्पष्ट रूप से चाहेगी की ट्रिपल इंजन की सरकार यहां पर संचालित हो ताकि विकास कार्यों में तेजी आए अध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद जैन ने बताया कि जब से यहां पर कांग्रेस की सरकार रही तब से नगर पंचायत का विकास 10 साल पीछे गया है इसको हम सीधे-सीधे अपने लाइन में लेकर आएंगे और हम चाहते हैं कि गुंडरदेही भले छोटा शहर है परंतु यह स्मार्ट शहर के रूप में बनकर उभरे स्मार्ट शहर से तात्पर्य यह है कि छोटे से जगह में सारी चीजों की उपलब्धता व्यवस्थित हो और डिजिटाइजेशन का पूरा पूरा उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन


कौन है प्रमोद जैन 
प्रमोद जैन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं पूर्व में जिला महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं और इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने दावेदारी पेश की थी और पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवार मानकर मैदान में उतारा है स्पष्ट रूप से भाजपा अब निचले स्तर पर संगठन और सत्ता का तालमेल बनाकर चलना चाह रही है बीते रात से घोषणा के बाद से ही शहर में पटाखे फूटने लगे अध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद जैन ने इस टिकट के लिए जिला और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed