फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Politics on the construction of Atal campus BJP and Congress tussle MLAs write letter to stop the construction

Balod: अटल परिसर निर्माण पर सियासत, भाजपा कांग्रेस की जोर आजमाइश, विधायकों ने निर्माण रोकने के लिए लिखा पत्र

Fri, 13 Jun 2025 02:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Jun 2025 02:14 PM IST
सार

बालोद शहर के जय स्तंभ चौक के पास निर्माणाधीन अटल परिसर को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने सामने नजर आ रही है निर्माणाधीन अटल परिसर को रोकने जिले के तीनों विधायकों ने कलेक्टर को पत्र लिखा है

विज्ञापन
Politics on the construction of Atal campus BJP and Congress tussle MLAs write letter to stop the construction
अटल परिसर निर्माण पर सियासत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद शहर के जय स्तंभ चौक के पास निर्माणाधीन अटल परिसर को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने सामने नजर आ रही है निर्माणाधीन अटल परिसर को रोकने जिले के तीनों विधायकों ने कलेक्टर को पत्र लिखा है तो भाजपा ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस को किस बात की आपत्ति है, कांग्रेस और भाजपा दोनों के जिलाध्यक्षों ने कहा हम अटल जो को चाहते हैं, तो आखिर विवाद किस बात का है आइए जानते हैं, कांग्रेस कह रही है ये जगह जनहित का जगह है सांस्कृतिक आयोजन और रीजनल बाजार लगता है, तो भाजपा ने कहा इस जगह की भव्यता बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


सबसे पहले समझते हैं कांग्रेस के विरोध को तो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्टैच्यू बनना चाहिए इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन हम इस बात को प्रमुखता से सामने जा रहे हैं कि परिषद में अटल परिसर के लिए 3 जगह प्रस्तावित थे लेकिन वर्तमान में जिस जगह काम चल रहा है वो पार्किंग स्थल है सामान्य आयोजनों का स्थल है और कांग्रेस भवन के बाजू में है, और यह शहर का हृदय स्थल है जहां रीजनल व्यापार करने वाले आते हैं, और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इसे रिक्त रखना आवश्यक है पहले गंगा सागर तालाब के पास वार्ड क्रमांक 16 में बनना तय हुआ था वहीं उसे बनाना चाहिए।
विज्ञापन


पता नहीं कांग्रेस को क्या विरोध -बीजेपी 
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी हैं कांग्रेस इसमें गलत ढंग से राजनीति कर रही है, कांग्रेस भवन अलग है और अटल परिसर अलग जगह निर्मित हो रहा है, जब लोग शहर में निकलेंगे तो बड़ा भव्य वो जगह लगेगा कांग्रेस को भी इसका समर्थन करना चाहिए, नकारात्मक राजनीति करना उनका स्वभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed