फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Police action on incidents of theft robbery in three houses revealed in Balod

Balod: चोरी की घटनाओं पर पुलिस का एक्शन, तीन घरों में हुई लूट का खुलासा, आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बालोद
अमर उजाला नेटवर्क,बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 01:26 PM IST
सार

बालोद जिला पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। तीन मामलों में पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police action on incidents of theft robbery in three houses revealed in Balod
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिला पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। तीन मामलों में पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।  दरअसल बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला संजय नगर और कोरगुड़ा के ईट फैक्ट्री में चोरी हुई थी इन तीनों मामलों में लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात नकदी रकम एवं अन्य सामान्य जब्त किया गया है पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव ने पूरे मामले का खुलासा किया है और बताया कि जो निजी सीसीटीवी कैमरे हैं उनका प्रमुख योगदान पूरे मामले में रहा। चोरी किए गए मोटर पंप भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल तीन नवंबर को अज्ञात चोरों द्वारा मकान मे लगे ताले को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच के बाद आरोपी को चोरी के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में बिहार के पटना में किसी के घर में ड्राईवर का काम करता था। कुछ वर्ष पहले ही बालोद वापस आया और ग्राम संबलपुर में किराये के मकान में रहता था। वह संबलपुर लोहारा से बालोद आया और झलमला में एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।   

विज्ञापन

 

इसी तरह 16 नवंबर के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा संजय नगर बालोद में प्रार्थी के मकान में 28,500 रूपये नकदी चोरी की गई। और 19 नवंबर को अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम कोरगुडा ईट बनाने की फैक्ट्री में लगे 03 एचपी इलेक्ट्रीक मोटर पंप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये थे इनके आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed