फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Organizing mass ideal marriage in Balod district becomes a topic of discussion

दुल्हा पहुंचा ट्रैक्टर से: जिले में हो रही चर्चा, 35 जोड़ों ने लिए सात फेरे; भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद

Sat, 08 Mar 2025 10:12 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

साहू समाज द्वारा यहां पर 35 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जहां पर पूरे रीती रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुए। मुख्य अतिथि किरण सिंह देव ने कहा कि यहां पर शासन की योजनाओं का लाभ भी यहां पर नव विवाहित जोड़ों को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Organizing mass ideal marriage in Balod district becomes a topic of discussion
हरदीहा साहू समाज का आदर्श विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के ग्राम कुलिया में हरदिहा साहू समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। जहां 35 जोड़े शामिल हुए इस दौरान एक दूल्हा ऐसा भी देखने को मिला जहां स्वयं दूल्हा ट्रैक्टर चलाते मंडप तक पहुंचा। जोकि चर्चा का विषय बन गया है। मुख्य अतिथि यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर हरदीहा साहू समाज ने एक मिसाल कायम किया है जाति और उच्च नीच के भेदभाव से दूर एक मंडप पर 35 जोड़ों का विवाह हो रहा है और यह एक अनोखी पहल है यह समाज अन्य समाजों को भी प्रेरित कर रहा है और साथ लेकर चलने की एक मिसाल कायम कर रहा है इस आयोजन में मुझे शामिल होने का अवसर मिला।
विज्ञापन


आपको बता दें कि साहू समाज द्वारा यहां पर 35 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जहां पर पूरे रीती रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुए। मुख्य अतिथि किरण सिंह देव ने कहा कि यहां पर शासन की योजनाओं का लाभ भी यहां पर नव विवाहित जोड़ों को मिल रहा है। साहू समाज के इस पहल की में ऐसा रहना करता हूं। इस दौरान उन्होंने नव विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सहयोग राशि भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि साहू समाज एक ऐसा समाज है जिसे वह प्रेरणा दी। जिसका सरकार ने भी लोहा माना है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आज साहू समाज की ही देन है। जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूरी सरकार और जनता के लिए लागू किया था। उन्होंने कहा कि साहू समाज काफी विस्तृत समाज है। हमें अपने समाज के लोगों के लिए भी आगे आना चाहिए जो धर्मांतरण हो रहा है। 

लगातार 9वें वर्ष भी आयोजन
छत्तीसगढ़ हरदीहा साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी राम साहू ने बताया कि यह उनके समाज का लगातार नौ वां वर्ष है और प्रत्येक वर्ष के साथ ही इस आयोजन की भव्यता बढ़ती जा रही है। महंगे शादियों के खर्च को बचाने के लिए सभी को एक मंच पर लाने का हमारा यह प्रयास सफल रहा है।  


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ भी इन महिलाओं को दिया जा रहा है और समाज की तरफ से सहयोग राशि भी दी जाती है। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, प्रदेश अध्यक्ष हरदीहा साहू, समाज त्रिलोकी साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, आदित्य पिपरे, सरपंच धर्मेंद्र साहू, राजेंद्र साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed