फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Notice to Cook for making remarks against CM in Balod

Balod: सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला, सीएमएचओ ने कुक अंजली साहू को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Wed, 06 Sep 2023 02:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

आपको बता दें कि इस महिला के मुख्यमंत्री के खिलाफ बनाए गए कविता के वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया था।

विज्ञापन
Notice to Cook for making remarks against CM in Balod
सीएमएचओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से अभद्र टिप्पणी करते हुए बनाए गए कविता का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने शक्ति दिखाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभाग के जिला अस्पताल में कुक के पद पर पदस्थ अंजलि साहू को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। वहीं नोटिस के जवाब के बाद विधिवत कार्रवाई करने की बात जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कही गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन नीति के तहत पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इस महिला के मुख्यमंत्री के खिलाफ बनाए गए कविता के वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया था।

विज्ञापन


बीजेपी ने भी किया शेयर 

स्वास्थ्य विभाग में कुक के रूप में पदस्थ इस महिला द्वारा मुख्यमंत्री को हिंदुस्तान का सबसे झूठा नेता बताया गया है और नियमितीकरण की बात को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी ने इससे काफी शेयर किया वहीं विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और नोटिस भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

 

कुक अंजलि साहू के द्वारा कविता में सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए शासन के खिलाफ टीका टिप्पणी किया गया है जो सिविल सेवा अधिनियम 1965 के नियम के तहत घोर उलंघन के श्रेणी में आता है। उक्त पत्र में सीएमएचओ ने उल्लेख किया है कि आपके द्वारा की गई टीका- टिप्पणी अनुशासनात्मक श्रेणी में आता है। पत्र मिलने के बाद जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed