फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   National parties gear up for headquarters know how many applications received in Balod

Balod: मुख्यालय के लिए राष्ट्रीय पार्टियों ने कसी कमर, जानिए कितने मिले आवेदन

Mon, 20 Jan 2025 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 03:45 PM IST
सार

बालोद जिले में नगरी निकाय चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है और आरक्षण के बाद से प्रत्याशियों ने अपने दावेदारी प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
National parties gear up for headquarters know how many applications received in Balod
मुख्यालय के लिए राष्ट्रीय पार्टियों ने कसी कमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में नगरी निकाय चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है और आरक्षण के बाद से प्रत्याशियों ने अपने दावेदारी प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। बालोद जिला मुख्यालय नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष पदों के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की दावेदारी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।  महिला आरक्षण होने के बाद से महिला अपनी सक्रियता दिखाने में जुट गए हैं। बात करें सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की तो अध्यक्ष पद के लिए यहां पर 20 महिलाओं ने दावेदारी प्रस्तुत की है तो वहीं कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए 13 महिलाओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है दोनों पार्टियों अपने-अपने जीत का दवा यहां पर प्रस्तुत कर रहे हैं।

विज्ञापन


मिटेगा 10 साल का सूखा
बालोद मंडल के अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि आज हम शहर में घूम-घूम कर 5 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन आचार संहिता लगने से पहले कर रहे हैं उन्होंने कहा कि विष्णु देवता के सुशासन वाली सरकार है और जो बालोद नगर पालिका में पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस की राज रही है और उसकी जो कमियां रही है वह हमें जीत दिलाने में मदद करेगी और हम यहां पर अपनी दावेदारी मजबूती से कर रहे हैं हमें पूरा विश्वास है कि 10 साल का जो सुख यहां पर भाजपा का रहा है वह इस बार जरूर मिटेगा। 
विज्ञापन


मारेंगे हैट्रिक
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 10 वर्षों से हमारे यहां पर सरकार है और कांग्रेस तीसरी बार हैट्रिक मारने जा रही है उन्होंने बताया कि महिला जो है वह दावेदारी कर चुके हैं और पार्षद पद के लिए भी यहां 20 वार्डों के लिए लगभग 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन्हें कमेटी के पास रखा जाएगा आने वाले एक-दो दिनों में बैठक है उसके बाद प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किसकी दावेदारी मजबूत
दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है अब पार्टी संगठन तय करेगा कि किसके नाम पर मोहर लगाया जाता है भाजपा अपने विष्णु देवसाय के सुशासन को लेकर मैदान में उतरेगी तो वहीं कांग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार की कमियों को लेकर पुनः मैदान में उतरेगी कांग्रेस पार्टी से बात करें तो पद्मिनी साहू, दीप्ति विनोद शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, ज्योति शर्मा, के नाम पर चर्चा है वहीं भारतीय जनता पार्टी से ताराचंद सांखला की पत्नी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा चौधरी, प्रियंका अमित चोपड़ा, श्रेया अजय बाफना, निशा अभिषेक योगी सहित कुछ ऐसे नाम है जो प्रमुखता से सामने आ रहे हैं जो टिकट के लिए परफेक्ट उम्मीदवार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed