{"_id":"65dab156d576521b570c4928","slug":"mp-mohan-mandvi-said-that-bjp-will-win-all-the-lok-sabha-seats-of-chhattisgarh-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: MP मोहन मांडवी बोले, पार्टी टिकट देगी तो लडूंगा चुनाव, छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतेगी BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: MP मोहन मांडवी बोले, पार्टी टिकट देगी तो लडूंगा चुनाव, छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतेगी BJP
Sun, 25 Feb 2024 08:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 Feb 2024 08:47 AM IST
सार
सांसद मोहन मांडवी ने कहा कि लोकसभा की हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर हम चुनाव लडेंगे और छत्तीसगढ़ में सभी सीट जीतेंगे।
विज्ञापन
सांसद मोहन मांडवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद पहुंचे सांसद मोहन मांडवी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद मोहन मांडवी ने कहा कि लोकसभा की हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर हम चुनाव लडेंगे और छत्तीसगढ़ में सभी सीट जीतेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा। वहीं, उन्होंने चुनाव फिर से लड़ने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
सांसद मोहन मांडवी ने कहा कि भगवान राम के नाम पर कांग्रेस ढोंग कर रही थी इसलिए प्रभु श्री राम ने उन्हें निकाल फेंका। वहीं, विधानसभा चुनाव के समय जब पार्टी ने मोहन मांडवी से संपर्क किया था तो उन्होंने विधानसभा चुनाव लडने से इनकार करते हुए ये कहा था कि मैं लोकसभा में ही ठीक हूं, पर लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी देखने को मिल रही है। सासंद मोहन मंडावी ने कहा कि अगर पार्टी मौका देती है तो मैं जरूर लोकसभा चुनाव लडूंगा।
विज्ञापन
सांसद मोहन मंडावी ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि कहा कि कि अभी से नहीं जब मैं संभाग में काम करता था तब से मैं धर्मांतरण की लड़ाई लड़ रहा हूं। जिस तीव्र गति से धर्मांतरण हो रहा है उसे रोकने के लिए हम जगह-जगह रामायण बांट रहे हैं। उन्होंने चौपाई के माध्यम से कहा कि राम के मार्ग पर प्रधानमंत्री चल रहे हैं और राम के मार्ग पर चलने वालों को कोई तकलीफ नहीं होती।
विज्ञापन