फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Meet youngest councillor candidate till date Ashutosh know how he got the ticket and what is his strategy in B

Balod: मिलिए अब तक के सबसे युवा पार्षद प्रत्याशी आशुतोष से, जानिए कैसे मिला टिकट और क्या है रणनीति

Sun, 26 Jan 2025 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Jan 2025 08:25 PM IST
सार

बालोद जिले के एक होनहार युवक आशुतोष कौशिक ने अपनी छवि और समाज सेवा के बल पर सबसे कम युवा पार्षद प्रत्याशी के रूप में उभर कर सामने आए और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना अधिकृत पार्षद उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
Meet youngest councillor candidate till date Ashutosh know how he got the ticket and what is his strategy in B
युवा पार्षद प्रत्याशी आशुतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब भी राजनीतिक चुनाव की चर्चा होती है तो सभी राजनीतिक दल युवाओं के नेतृत्व की बातें करते हैं परंतु जब टिकट देने की बारी आती है तो उन्हें दरकिनार कर देते हैं। परंतु बालोद जिले के एक होनहार युवक आशुतोष कौशिक ने अपनी छवि और समाज सेवा के बल पर सबसे कम युवा पार्षद प्रत्याशी के रूप में उभर कर सामने आए और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना अधिकृत पार्षद उम्मीदवार बनाया है जिसके बाद से पूरे जिले भर में आशुतोष कौशिक की चर्चा हो रही है। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले आशुतोष कौशिक को बालोद नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 9 से पार्षद का उम्मीदवार घोषित किया गया है यह बालोद जिले के अब तक के सबसे कम उम्र के पार्षद के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने दिया मौका
यहां पर उम्मीदवार आशुतोष कौशिक ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है उसे पर मैं खडा उतरने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगा उन्होंने बताया कि मैं छात्र राजनीति से ही सक्रिय हूं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहले पायदान पर था इसी दरमियान में राजनीतिक के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य में भी झूठा रहा जिसमें गौ सेवा सहित मैं नगर पालिका के गंदे पानी के सप्लाई के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी जिसके बाद से धीरे-धीरे मुझे पहचान मिला मैंने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी और आज मुझे इस योग्य समझा गया है कि मुझे टिकट दिया गया है और मैं पूरी दमदारी के साथ लड़ने को तैयार हूं। 
विज्ञापन


इसकी काबिलियत पर भरोसा
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्णकांत पवार ने कहा कि आशुतोष कौशिक के बारे में मैं बस इतना कहना चाहूंगा किसने राजनीतिक को दूर की बात है इसने जिस तरह से अपने परिवार को संभाला है और जिस तरह से अपने समाज सेवा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है तो यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा साबित हो रहा है और हमारी पार्टी नहीं से टिकट दिया है इसके लिए मैं उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं और आशुतोष कौशिक ने आज जो भी यहां पर टिकट हासिल किया है पार्षद की दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं उम्मीदवार बने हैं इसमें उनके खुद की काबिलियत झलकती है और भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को आगे लेकर चलने वाली पार्टी है और हम आने वाला अपना भविष्य इन्हीं युवाओं के कंधे पर लेकर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed