फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Infighting seen in BJP BJP MP media incharge is spreading false propaganda against party candidate in Balod

Balod: BJP में दिखी अंतर्कलह, भाजपा सांसद के मीडिया प्रभारी कर रहे हैं पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ दुष्प्रचार

Mon, 04 Mar 2024 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 01:33 PM IST
सार

सांसद मोहन मंडावी के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करने वाले उमेश सिन्हा के द्वारा ही लोगों को वर्तमान कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के बारे में अफवाह फैलाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Infighting seen in BJP BJP MP media incharge is spreading false propaganda against party candidate in Balod
सांसद मोहन मंडावी और उनका मीडिया प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने अपने 11 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसके बाद से नए प्रत्याशी को लेकर बालोद जिले सहित कांकेर जिले में जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया गया, जिसके बाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे भाजपा में अंतर्कलह या फिर बड़ी साजिश की बू सामने आने लगी है। दरअसल सांसद मोहन मंडावी के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करने वाले उमेश सिन्हा के द्वारा ही लोगों को वर्तमान कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के बारे में अफवाह फैलाने की बात सामने आई है और उनका स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है। आखिर सांसद के मीडिया प्रतिनिधि द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है यह तो समझ से परे है लेकिन कांकेर लोकसभा के संयोजक भरत मटियारा ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया है।

विज्ञापन

सांसद ने कहा उमेश सिन्हा मेरा मीडिया प्रभारी नहीं

पूरे मामले पर सांसद मोहन मंडावी से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर की उन्होंने कहा कि मेरा कौन मीडिया प्रभारी, जब उमेश सिन्हा नाम के व्यक्ति का नाम लिया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा कोई मीडिया प्रभारी नहीं है, उमेश सिन्हा तो बिल्कुल भी मेरा मीडिया प्रभारी नहीं है भले ही सांसद ने उन्हें अपना मीडिया प्रभारी बताने से इंकार कर दिया लेकिन उमेश सिन्हा लगातार सांसद के साथ दौरों में दिखते थे उनका मीडिया और सोशल मीडिया भी संभालते हैं।

विज्ञापन

तो आखिर कौन है उमेश सिन्हा

दरअसल जिस मोबाइल नंबर से लोगों को वर्तमान सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग के विषय में दुष्प्रचार संबंधी मैसेज भेजे जा रहे हैं, उसे सोशल मीडिया व्हाट्सएप अकाउंट में भेजने वाले व्यक्ति का नाम उमेश सिंह मीडिया इंचार्ज एमपी कांकेर लोकसभा लिखा हुआ है। उसके द्वारा सांसद मोहन मांडवी से संबंधित सारे पोस्ट सोशल मीडिया में भेजे जाते हैं और उन्हें सांसद के साथ भी देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं भोजराज नाग

पूरे मामले पर सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है मैं इसमें कुछ नहीं कह सकता क्योंकि पूरी जानकारी नहीं थी, अगर कोई ऐसा करता है तो पार्टी को इस संदर्भ में अवगत कराया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed