फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Horrific road accident near Khairidih: Three youths riding a bike died on the spot after being hit by a car.

छत्तीसगढ़: बालोद में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत, तीन दोस्तों की गई जान

Sat, 09 May 2026 10:52 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
Horrific road accident near Khairidih: Three youths riding a bike died on the spot after being hit by a car.
खैरीडीह के पास भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ग्राम खैरीडीह के समीप तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की उम्र महज 20 से 21 वर्ष के बीच थी, जो ग्राम पिंकापार के निवासी थे।

विज्ञापन


भीषण टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देवरी-डौंडीलोहारा मार्ग पर हुआ। पिंकापार निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) देर रात अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी खैरीडीह के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर चोटें आने के कारण तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
एक ही गांव के तीन युवाओं की मौत की खबर जैसे ही पिंकापार पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। मृतकों के घर में चीख-पुकार मची हुई है। गांव वालों का कहना है कि तीनों दोस्त काफी मिलनसार थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश जारी
डौंडीलोहारा पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

खैरीडीह के पास भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed