फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Government mega placement camp Garhbo Bhavishya organized

Balod: सरकार का मेगा प्लेसमेंट कैंप 'गढ़बो भविष्य' का आयोजन, 225 लोगों को मौके पर दिया गया नियुक्ति पत्र

Wed, 04 Oct 2023 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Oct 2023 08:02 PM IST
सार

कलेक्टर ने बताया कि इसका उद्देश्य है कि बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ा जाए उन्हें नौकरी दिलाई जाए साथ ही कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
Government mega placement camp Garhbo Bhavishya organized
मेगा प्लेसमेंट कैंप 'गढ़बो भविष्य' का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिला मुख्यालय के महादेव भवन में आज युवाओं को रोजगार देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गरबा भविष्य मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जहां पर पूरे जिले भर से युवा शामिल हुए। हजारों की संख्या में यहां युवा पहुंचे हुए थे जहां पर लगभग 588 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन कराया और 225 युवाओं को तत्काल नौकरी दी गई। उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया वहीं एक दिन पूर्व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए गए प्लेसमेंट कैंप में 158 पंजीयन हुए थे जहां 79 युवकों को तत्काल नौकरी दी गई।

विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि इसका उद्देश्य है कि बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ा जाए उन्हें नौकरी दिलाई जाए साथ ही कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाता है और यह अच्छी बात है इसके बेहतर आउटपुट निकलकर सामने आ रहे हैं युवक इसमें इंट्रस्ट दिखा रहे हैं और खुद को रोजगार से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


मनपसंद ट्रेड में नौकरी 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि शासन की इस योजना के तहत युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरे जिले भर से युवाओं को मनपसंद रोजगार मिल पा रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां शामिल हो रही हैं और हॉस्पिटल में सभी प्रकार को वैकेंसी से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर एवं फाइनेंस सेक्टर सभी जगह युवाओं को सभी ट्रेड में रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लाइवलीहुड के माध्यम से भी प्रशिक्षण 

आपको बता दें कि इस अभियान में लाइवलीहुड कालेज से लेकर जिला पंचायत भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है समय समय पर बेरोजगार युवक युवतियों को लाइवलीहुड के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार अपना रहे हैं।


तत्काल नियुक्ति पत्र

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गढबों भविष्य कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि दूर दराज से आए लोगों को तत्काल नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाता है जिसके बाद से अगले दिन से ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। बेरोजगार कैंप में शामिल होने आए एक युवक युवराज साहू ने बताया कि उन्होंने पंजीयन फॉर्म भरा सारे दस्तावेज जमा किए कंपनी ने उनका इंटरव्यू लिया और कल से ही उन्हें नौकरी ज्वॉइन करने के लिए कह दिया गया और तत्काल मौके पर ही नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed