फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   female mandi employee naked body found living in live-in in balod

शादीशुदा प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को मार डाला:महिला कर्मचारी का मिला नग्न शव, 53 साल का मंडी इंस्पेक्टर अरेस्ट

Mon, 05 Jun 2023 01:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि, गंगादास का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। सीमा विधवा थी और दोनों लिव-इन में रहते थे। दोनों के बीच दो दिन से किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। देर रात बात इतनी बढ़ गई कि महिला की हत्या हो गई। 

विज्ञापन
female mandi employee naked body found living in live-in in balod
वारदात स्थल पर बिखरा पड़ा खाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में मंडी में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार देर रात खून से लथपथ नग्न हालत में घर में मिला है। महिला तीन साल से कृषि उपज मंडी के लाइन इंस्पेक्टर के साथ लिव-इन में रह रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अधेड़ लाइन इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

female mandi employee naked body found living in live-in in balod
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मिला शव
जानकारी के मुताबिक, सीमा धनगुल (40) मंडी में कार्यरत थी और शहर के पांडे पारा स्थित मकान में किराये से गंगाधर टंडन (53) के साथ रहती थी। गंगाधर भी कृषि उपज मंडी में लाइन इंस्पेक्टर है। मकान मालिक ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि घर में काफी लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। कुछ अनहोनी हो सकती है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सीमा धनगुल खून से लथपथ नग्न हालत में पड़ी थी। आसपास खाने का सामान बिखरा था। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

female mandi employee naked body found living in live-in in balod
सिटी कोतवाली, बालोद। - फोटो : संवाद

सीमा के पति की पहले ही हो चुकी है मौत
पुलिस ने बताया कि, जांच के दौरान सामने आया है कि सीमा के पति की मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा है, जो ओडिशा के संबलपुर में रहता है। यहां गंगाधर टंडन और सीमा धनगुल करीब तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। गंगादास शराब पीने का आदी है। वारदात रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने गंगादास को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ हो रही है। अभी तक पता चला है कि चाकू से वारकर सीमा की हत्या की गई। हालांकि हत्या करने का कारण सामने नहीं आ सका है। 

विज्ञापन

female mandi employee naked body found living in live-in in balod
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपी का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है
बताया जा रहा है कि, गंगादास टंडन की पहले बालोद में पोस्टिंग थी, लेकिन दो साल पहले कवर्धा ट्रांसफर हो गया। इसके बाद करीब एक साल से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि, गंगादास का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। सीमा विधवा थी और दोनों लिव-इन में रहते थे। दोनों के बीच दो दिन से किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। देर रात बात इतनी बढ़ गई कि महिला की हत्या हो गई। फिलहाल आगे जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed