फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Farmer wins lottery young man wins four crores from online gaming app in Balod

Balod: किसान की लगी लॉटरी, ऑनलाइन गेमिंग ऐप से युवक ने जीते चार करोड़, फर्स्ट रैंक किया हासिल

Tue, 10 Jun 2025 07:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Jun 2025 07:45 PM IST
सार

बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम भोथली के रहने वाले कीर्तन कुमार साहू ने अपने ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट के शौक को इस कदर उतारा कि आज वो 4 करोड़ रुपए के मालिक बन गए। 

विज्ञापन
Farmer wins lottery young man wins four crores from online gaming app in Balod
किसान की लगी लॉटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम भोथली के रहने वाले कीर्तन कुमार साहू ने अपने ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट के शौक को इस कदर उतारा कि आज वो 4 करोड़ रुपए के मालिक बन गए, देश के लोकप्रिय लीग आईपीएल सेमीफाइनल मैच में उन्हें 4 करोड़ रुपए की इनामी राशि जीती और 39 रुपए लगाकर 4 करोड़ जीते इस सेगमेंट में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है पूरे गांव में हर्ष का माहौल है, कीर्तन ने बताया कि उसके कुछ सपने है जिसे वो पूरा करना चाहता है।

विज्ञापन


खेती करते हैं कीर्तन
कीर्तन साहू ने बताया कि वो मूल रूप से कृषक हैं और खेती किसानी का काम करते हैं और यू ट्यूब से देखकर मैने ऑनलाइन गेमिंग सीखा उसके बाद खेलना शुरू किया, मैने धैर्य बनाकर हर मैच खेला जिसका परिणाम मुझे बेहतरीन ढंग से सेमीफाइनल मैच में मिला है जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं, इनाम की चर्चा के बाद घर में दोस्त यार घर परिवार के लोग मिलने आए और मुझे शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


सेमी फाइनल मैच में
देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेट टूर्नामेंट पंजाब वर्सेस मुंबई के सेमीफाइनल मैच में परफेक्ट टीम कप्तान वगैरह बनाकर उन्होंने खेलना शुरू किया अंत तक उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया जिसके बाद अगले दिन दोपहर में मोबाइल देखा तब पता चला कि फर्स्ट आया हूं उसने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म के लिए उन्होंने 2 साल से मेहनत किया था काफी धैर्य रखने के बाद यह परिणाम हासिल हुआ उसने बताया कि जब वह मैच में जुड़ा था तो उसे पता नहीं था कि वह इस परिणाम तक पहुंच गया है अगले दिन जब उसने दोबारा मोबाइल खुला तब पता चला कि उसने चार करोड़ की राशि जीत ली है पहले उसे यकीन नहीं हो रहा था लेकिन कंपनी से फोन आया और उसके खाते में पैसे ट्रांसफर भी किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपने करने है पूरे
किसान ने बताया कि वह मूल रूप से खेती किसानी का काम करता है और आप चूंकि उसके पास अचानक कितने सारे पैसे हैं तो उसने बताया कि मुझे जमीन खरीदना है गाड़ी खरीदना है और मैं स्वयं का व्यापार खोलना चाहता हूं ताकि हमारा परिवार सक्षम हो सके उन्होंने कहा कि यह पैसा मेहनत का पैसा है क्योंकि मैं भी काफी मेहनत किया था और मैं आनलाइन माध्यम से इसे खेलना सीखा था और आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं 4 करोड रुपए जीत पाया हूं मैं इसका एक छोटे से गांव का लड़का हूं जब मैं जीत तो लोगों को यह बात पता चली तो लोग मुझे शुभकामनाएं देने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed