{"_id":"6461ed2818dd2f444a019b38","slug":"dushyant-will-become-dsp-of-vananchal-in-balod-district-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: पीएससी में चमका वनांचल का सितारा, कोटवार का बेटा बनेगा डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: पीएससी में चमका वनांचल का सितारा, कोटवार का बेटा बनेगा डीएसपी
Mon, 15 May 2023 01:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 15 May 2023 01:58 PM IST
सार
बालोद जिले में पीएससी में डीएसपी पद पाने वाले वो इकलौते युवक हैं। पूरे परिवार को उस पर गर्व है। साथ ही उनके पिता रेवत राम ग्रामीण कोटवार हैं।
विज्ञापन
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक के वनांचल ग्राम दुष्यंत कुमार पिता रेवत राम उम्र 26 वर्ष ने पीएससी में इतिहास रचा है। उन्होंने तीन बार पीएससी दी और तीनों में सफलता मिली है। पहली बार पीएससी परीक्षा में दुष्यंत को ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी का पद मिला था। वहीं, दूसरी बार पीएससी में कोषालय में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थापना मिली। वहीं, वर्तमान पीएससी में दुष्यंत का चयन डीएसपी में हुआ है इस तरह तीनों बार उसे सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
बहन योगेश्वरी ने बताया कि पढ़ाई जीवन के समय से उनका भाई होनहार रहा स्कूल कालेज में टॉप किया। पीएससी ओवरऑल में 160 रैंक आई है। इस तरह दुष्यंत ने बालोद का मान बढ़ाया है दुष्यंत ने बताया कि यह वो क्षेत्र है जहां 12 के बाद क्या करना है कौन सा पेपर देना है यह बताने वाला भी कोई नहीं रहता है। बहनों की आंखें भर आई जब आधी रात को पीएससी का रिजल्ट आया।
विज्ञापन
पिता हैं ग्रामीण कोटवार
बालोद जिले में पीएससी में डीएसपी पद पाने वाले वो इकलौते युवक हैं। पूरे परिवार को उस पर गर्व है। साथ ही उनके पिता रेवत राम ग्रामीण कोटवार हैं। माता कुंती बाई गृहणी हैं। वहीं, उनके दो बहन योगेश्वरी टांडिया बीएससी के बाद पीएससी की तैयारी कर रही हैं दूसरी बहन रेशमा टांडिया एमए की पढ़ाई कर रही है इस तरह छोटा सा उनका परिवार है।
विज्ञापन