फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Villagers demand action in dispute over installation of CCTV in Balod

बालोद में सीसीटीवी पर विवाद: कैमरे लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

Fri, 20 Mar 2026 09:04 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 09:04 PM IST
सार

बालोद के दियाबाती गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया। विरोध के चलते काम रुकवाया गया, जिससे नाराज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Villagers demand action in dispute over installation of CCTV in Balod
बालोद में सीसीटीवी पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के दियाबाती गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर उपजा विवाद थाने से होते हुए कलेक्ट्रेट की चौखट तक पहुंच गया। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जा रहे कैमरों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम विकास समिति ने गांव के तीन मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया था। दो मोहल्लों में काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया, लेकिन तीसरे मोहल्ले प्रेमनगर में कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी विरोध करने वाले लोग नहीं माने और पुलिस के जाने के बाद ग्राम प्रमुखों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
गुरुर थाने में सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां सुरक्षाकर्मियों के सामने ही ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने दिया आश्वासन
एएसपी मोनिका ठाकुर ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं होती, गांव में असुरक्षा का माहौल बना रहेगा।
 

दियाबाती गांव में सीसीटीवी लगाने पर विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा

दियाबाती गांव में सीसीटीवी लगाने पर विवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed