{"_id":"6744566e489490935300d565","slug":"direct-recruitment-for-20-posts-of-forest-guard-from-today-10-thousand-87-candidates-are-participating-in-balo-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: वनरक्षक के 20 पदों के लिए आज से सीधी भर्ती, 10 हजार 87 अभ्यर्थी हो रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: वनरक्षक के 20 पदों के लिए आज से सीधी भर्ती, 10 हजार 87 अभ्यर्थी हो रहे शामिल
Mon, 25 Nov 2024 04:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:20 PM IST
सार
बालोद जिले में वनरक्षक के 20 पदों के लिए आज से सीधी भर्ती की शुरुआत हो चुकी है जिले के स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल में वन विभाग ने प्रतिभागियों के लिए पूरी तैयारी की है यहां पर विभिन्न श्रेणियां में खेल स्पर्धाओं को भी शामिल किया गया है ।
विज्ञापन
वनरक्षक के 20 पदों के लिए आज से सीधी भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले में वनरक्षक के 20 पदों के लिए आज से सीधी भर्ती की शुरुआत हो चुकी है जिले के स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल में वन विभाग ने प्रतिभागियों के लिए पूरी तैयारी की है यहां पर विभिन्न श्रेणियां में खेल स्पर्धाओं को भी शामिल किया गया है आपको बता दें कि 20 वनरक्षक के पद के लिए 10700 आवेदन प्राप्त हुए हैं इन्हीं संख्या के हिसाब से यहां पर व्यवस्थाएं वन विभाग द्वारा की गई है और आने वाले 5 दिनों तक यहां पर वनरक्षक की भर्ती परीक्षार्थी शामिल होंगे वहीं अतिरित 1500 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जो विशेष रूप से शारीरिक दक्षता के लिए होगा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो परीक्षा दुर्ग में होती थी वो पहली बार बालोद में होने जा रही है।
विज्ञापन
वन विभाग ने की तैयारियां पूरी
आपको बता दें कि इस वनरक्षक भर्ती के लिए विगत सप्ताह पर से वन विभाग की टीम मैदान को अभ्यर्थियों के हिसाब से दुरुस्त करने में जुटी हुई थी स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में यह तैयारियां पूर्ण हो चुकी है आज से वनरक्षक भर्ती का महासंगम शुरू होने वाला है और यहां पर दुर्ग और बालोद जिले के प्रतिभागी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हर भर्ती की सीसीटीवी मॉनिटरिंग
इस भर्ती में हर इवेंट की जैसे दौड़, गोला फेक, लंबीकूद की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके लिए कैमरे भी लगा दिए गए हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200, 800 मीटर की दौड़, लंबीकूद व गोला फेंक होगा। वनरक्षक भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से कराने लगभग 200 से अधिक बालोद व दुर्ग वन विभाग एवं सुरक्षा टीम भी तैनात रहेगी। अभ्यर्थियों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह पारदर्शी रहेगी परीक्षा
वन विभाग द्वारा इस परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है किसी भी तरह का लापरवाही यहां पर नहीं हो सकता इसीलिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और वन विभाग एवं सुरक्षा टीवी तैनात रहेगी और विशेष गाइडलाइन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है वन मंडल अधिकारी मंडल अधिकारी सहित प्रशासन की टीम भी यहां पर समय-समय पर मॉनिटरिंग करती रहेगी।