फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Deputy CM Vijay Sharma in action Gurur police station in charge suspended in Balod

बालोद: एक्शन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, गुरुर थाना प्रभारी सस्पेंड, एक तहसीलदार पर भी गिरी गाज

Mon, 15 Jul 2024 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा कड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद जिले के गुरूर थाना प्रभारी दिनेश कुर्रे को लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के मामले में सस्पेंड किया वहीं तहसीलदार नीलकंठ जन बंधु को भी सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma in action Gurur police station in charge suspended in Balod
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज बालोद जिले के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने मौके पर ही शिकायतों के चलते कड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद जिले के गुरूर थाना प्रभारी दिनेश कुर्रे को लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के मामले में सस्पेंड किया वहीं देवी के तहसीलदार नीलकंठ जन बंधु को लेनदेन के मामले में सस्पेंड कर दिया यह शिकायत आज स्थानीय लोगों ने गृह मंत्री के सामने रखी थी आपको बता दें कि थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे को लेकर काफी सारी शिकायत है गृह मंत्री के सामने रखी गई है वहीं कुछ आरक्षकों के संदर्भ में भी शिकायतें रखी गई है जिनके द्वारा सटोरियों के साथ बैठक करने और लेनदेन संबंधी शिकायतें शामिल हैं वहीं नक्सल मोर्चे पर गृह मंत्री ने बयान दिया है कि पूरे बस्तर को साफ करके रहेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि आज एक दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री विजय शर्मा रहे जहां उन्होंने बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की जिसके बाद विश्व जिले के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान हुई पार्षद कुंती सिंह ने अपनी शिकायत और कार्रवाई न किए जाने संबंधित बातों को गृह मंत्री के सामने रखा था वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने भारी बैठक में खड़े होकर थाना प्रभारी की शिकायत को गृह मंत्री के समक्ष रखा था जिसको लेकर गृह मंत्री ने सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बैठक के बाद मौके पर ही इन दो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बस्तर में होगा सब कुछ ठीक 
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारी बारिश में भी नक्सल मोर्चे पर कार्रवाई की प्रक्रिया अनिवार्य जारी है और हम सबको आपको बस्तर को शांत रूप में देखना है और बस्तर में आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक रहेगा इस बात का हम आप सभी से वादा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृक्षारोपण कर रखी नीव
बालोद दौरे के दौरान यहां पर गृह मंत्री ने पौधारोपण किया उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी पौधारोपण किया लगभग 3 घंटे तक संयुक्त जिला कार्यालय सभा कक्ष में मैराथन बैठक चला रहा इस दौरान उन्होंने कई हितग्राहियों को उपकरण भी प्रदत्त किया जिसमें ऑटोमेटिक व्हीलचेयर इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर शामिल है वहीं बिहान योजना से जुड़कर काम करने वाली महिलाओं को भी गृह मंत्री ने सम्मानित किया है।


आरक्षकों के कारनामे पर पुलिस की बदनामी
एक तरफ सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार शांतिपूर्ण बालोद बनाने में जुटी हुई है पुलिस के आल्हा अधिकारी भी बेहद गंभीरता से इस और कार्य कर रहे हैं एसपी के नेतृत्व में बड़े बड़े मामले सुलझाए जा रहे हैं ऐसे में कुछ आरक्षकों की वजह से पुलिस की बदनामी होने लगी है वे अपने शीर्ष अधिकारियों से छुपाकर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।जिसमें बालोद से लेकर सभी थानों के आरक्षक शामिल हैं जिस थाने के थाना प्रभारी सस्पेंड हुए हैं उसे थाने के एक आरक्षक द्वारा सत्त लिखने वाले लोगों से बैठक की गई है इसके विषय में भी शिकायत दर्ज कराई गई है वहीं डाबो से अवैध वसूली के मामले में पूर्ण आरक्षक और थाना प्रभारी की भी शिकायत हुई थी जिनके संरक्षण में अवैध शराब बचा व परोसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed