फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Councilor and another youth injured in knife attack at Lohar Mandai festival in Balod

बालोद में खूनी संघर्ष: चाकूबाजी से दहला इलाका...पार्षद समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल; मंडई परिसर में हड़कंप

Tue, 30 Dec 2025 04:20 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 30 Dec 2025 04:20 PM IST
सार

बालोद के डौंडीलोहारा लोहार मंडई उत्सव में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने दल्ली राजहरा से आए युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। वार्ड 16 के पार्षद पावेंद्र कोड़प्पा सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Councilor and another youth injured in knife attack at Lohar Mandai festival in Balod
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद में डौंडीलोहारा के पारंपरिक लोहार मंडई उत्सव में शनिवार शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब अज्ञात हमलावरों ने दल्ली राजहरा से आए युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पावेंद्र कोड़प्पा (23 वर्ष) और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


विवाद के बाद अचानक हुआ हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दल्ली राजहरा से छह युवकों का एक दल मंडई मेला देखने डौंडीलोहारा पहुंचा था। शाम करीब सात बजे, जब मंडई अपनी रौक पर थी, तभी किसी पुरानी रंजिश या तात्कालिक विवाद को लेकर अज्ञात युवकों ने इन पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने धारदार हथियारों से युवकों के पेट, गले और सिर पर वार किए। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मेले में मची भगदड़
चाकूबाजी की इस घटना से मंडई परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से खून से लथपथ घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed