{"_id":"649c0f4250b8b95c250d51fe","slug":"congress-candidate-mahima-sahu-wins-the-post-of-gurur-nagar-panchayat-president-of-balod-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: बालोद की गुरुर नगर पंचायत में कांग्रेस का फिर कब्जा, महिमा साहू ने एक वोट से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: बालोद की गुरुर नगर पंचायत में कांग्रेस का फिर कब्जा, महिमा साहू ने एक वोट से दर्ज की जीत
Wed, 28 Jun 2023 04:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:15 PM IST
सार
नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा साहू ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के सपनों पर नगर विकास के लिए कार्य किया और और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा लगातार अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है
विज्ञापन
बालोद की गुरुर नगर पंचायत में जीत के बाद विक्ट्री का निशान बनाते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार ममता साहू ने भाजपा की कुंति साहू को एक वोट से हराकर अपनी जीत दर्ज की। मतदान के दौरान कांग्रेस को सात और भाजपा उम्मीदवार को छह वोट मिले। महिमा साहू ने अपने जीत का श्रेय स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा को दिया है।
विज्ञापन
जीत के साथ ही कांग्रेस पूरे गुरुर नगर में जश्न मना रही है। शुरुआत से ही सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा भी नगर पंचायत के बाहर तैनात रहे। उन्होंने परिणाम आने के बाद महिमा साहू और पूरी टीम को बधाई दी। महिमा को हार पहनाया, गुलाल लगाए और मिठाई भी खिलाई।
विज्ञापन
नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा साहू ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के सपनों पर नगर विकास के लिए कार्य किया और और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा लगातार अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। हम सब भाजपा पार्षद एकजुट हैं। वहीं उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी ने भी कहा कि हम लगातार एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं इसके परिणाम स्वरूप आज हम जीत पाए हैं।
विज्ञापन