फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CM VISHNUDEO sai BALOD Visit, read here today programs, Raipur Morning News

सीजी न्यूज: बालोद जायेंगे सीएम विष्णुदेव साय, राजधानी में बीजेपी की रैली स्थगित,पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Sat, 31 Oct 2026 11:32 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शनिवार को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जिले के मचांद गांव पहुंचकर दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे रायपुर से  बालोद के लिए निकलेंगे। दोपहर 1:30 बजे बालोद के ग्राम मचांद हेलीपेड पहुंचेंगे।

विज्ञापन
CM VISHNUDEO sai BALOD Visit, read here today programs, Raipur Morning News
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज शनिवार को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जिले के मचांद गांव पहुंचकर दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे रायपुर से  बालोद के लिए निकलेंगे। दोपहर 1:30 बजे बालोद के ग्राम मचांद हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 से 3:30 बजे तक ग्राम भेण्ड्रा में रहेंगे। अंतिम संस्कार किये जाने के बाद मुख्यमंत्री शाम सवा चार बजे सीएम हाउस रायपुर वापस लौटेंगे।

विज्ञापन


विधायक कोर्सेवाड़ा का अंतिम संस्कार आज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा के बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर 31 अक्टूबर को विमान से रायपुर लाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद बालोद जिले के गुंडरदेही स्थित उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा जायेगा। डोमनलाल का हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधायक का पार्थिव शरीर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचेगा। सुबह 11 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद भिलाई-3 निवास से रवाना होकर पार्थिव शरीर 11:30 बजे जवाहर नगर दुर्ग पहुंचेगा। यहां दोपहर 12:30 बजे तक श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार
दोपहर एक बजे पार्थिव देह उनके गांव पहुंचेगी। यहां दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की आज रायपुर में होने वाली रैली स्थगित
बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ आज शनिवार को रायपुर में होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली पांच नवंबर को होगी। इस रैली की सभी तैयारी हो चुकी थी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल होने वाले थे। वे सुभाष स्टेडियम हॉकी मैदान से मरीन ड्राइव तक पदयात्रा करने वाले थे लेकिन उनकी माता और अहिवारा विधायक डोमनलालके के निधन से यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 


स्कूलों में संविदा पदों के लिए भर्ती परीक्षा आज से
 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में रिक्त 1812 पदों पर संविदा भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से आयोजित की जा रही है। परीक्षा 4 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से 10।30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से होगी।  दोपहर 2.30 बजे तक और तृतीय पाली शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को 90 मिनट पहले यानि 1.30 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। 

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग  में आज सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे। एक मैच सुबह होने के बाद शाम 7:30 बजे बैलाडिला और मैनपाट के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed