फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CM Sai addressed the election meeting asked for votes for Bhojraj Nag in Balod

Balod: सीएम साय ने चुनावी सभा को किया संबोधित, भोजराज नाग के लिए मांगे वोट, भूपेश बघेल पर जमकर बोला हमला

Wed, 27 Mar 2024 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 08:35 PM IST
सार

भाजपा सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि भाजपा ने इतिहास में पहली बार पुजारी बैगा को सांसद का प्रत्याशी बनाया है। सांसद प्रत्याशी ने कहा एक पुजारी होने के नाते मैं आशीर्वाद मांग रहा हूं आप का बहुत बहुत धन्यवाद रहेगा एक बार मुझे सेवा का मौका दीजिए।

विज्ञापन
CM Sai addressed the election meeting asked for votes for Bhojraj Nag in Balod
सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम सुरेगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में मतदान की अपील की। 

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने कहा कि मैं इस क्षेत्र के देवी देवताओं को प्रणाम करता हूं हमने आज बस्तर के सांसद पद के लिए नॉमिनेशन भरा जगदलपुर के महापौर एमआईसी सदस्य कांग्रेस के बड़े नेता आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया है। हर सभा में 300 से 400 की संख्या में कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी भोजराज नाग जी सरपंच से लेकर जनपद और विभिन्न पदों पर रहे और वे जमीन से जुड़े हैं। सीएम ने कहा कि हमें मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की पांच साल की सरकार आपने देखा है कोई वादा पूरा नहीं किया जबकि भ्रष्ट्राचार किया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आरोप है कि उन्होंने महादेव सट्टा वालों से 508 करोड़ रुपए का प्रोटेक्शन मनी लिया है, ऐसे लोगों को उखाड़ फेंकना है ईडी मामले की जांच कर रही है सरकार ने काफी कुछ किया धान का एकसाथ बोनस दिया है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने के गारंटी, अभी डबल इंजन सरकार है और आगे भी डबल इंजन सरकार बनाना है आपको कोई संसाधन की कमी नहीं होगी छत्तीसगढ़ राज्य बहुत धनी राज्य है।

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले चुनाव में हमने नारा दिया था अऊ नहीं साहिबो बदल के राहिबो, ये सफल हुआ सरकार बदली अब हमने नारा दिया है अब की बार 400 पार ये नारा भी सफल होगा। 

भाजपा सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग ने कहा कि भाजपा ने इतिहास में पहली बार पुजारी बैगा को सांसद का प्रत्याशी बनाया है। सांसद प्रत्याशी ने कहा एक पुजारी होने के नाते मैं आशीर्वाद मांग रहा हूं आप का बहुत बहुत धन्यवाद रहेगा एक बार मुझे सेवा का मौका दीजिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed