फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Cm gift to Balod cruise will gallop on Tandula from today

बालोद को सीएम की सौगात: तांदुला पर आज से सरपट दौड़ेगी क्रूज, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकर्पण और शिलान्यास

Tue, 26 Sep 2023 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

बालोद जिले के इतिहास के लिए आज का दिन सौगातों भरा रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले को 424.38 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। 

विज्ञापन
Cm gift to Balod cruise will gallop on Tandula from today
बालोद को सीएम की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के इतिहास के लिए आज का दिन सौगातों भरा रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले को 424.38 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बालोद जिले के जीवनदायिनी के रूप में जाने जाने वाले तांदूला जलाशय में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इको टूरिज्म पार्क को मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया। 100 वर्षों से उपेक्षित यह जलाशय पहली बार जिला प्रशासन के मेहनत से संवर पाया है। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। बालोद के जिला पंचायत सभाकक्ष से बालोद के विधायक कुंवर सिंह निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी डॉक्टर जितेन्द्र यादव, डीएफओ आयुष जैन सहित अधिकारी कर्मचारी एवं आम जनता सीधे मुख्यमंत्री से वर्चुअल माध्यम से जुडे। आपको बता दें कि वर्ष 1912 में निर्माण के बाद से ही यह जलाशय उपेक्षित था जिसे अब बालोद जिला प्रशासन ने संवारा है आज कलेक्टर एसपी विधायक सहित आधिकारी जनप्रतिनिधियों ने बोट की सवारी की।

विज्ञापन


पांच साल पहले लिया था छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पांच साल पहले हमने छत्तीसगढ़ को गढ़ने का संकल्प लिया था। एक तरफ़ लागातार निर्माण कार्य चलते रहे दूसरी ओर किसान मजदूर वनोपज की दिशा में लागातार काम करते रहे। उन्होंने कहा हमने हर क्षेत्र को फोकस कर काम किया है आम जनता की आय में वृद्धि करने के लिए हमने लागातार कार्य किया है। किसानों की आय को दुगुना करने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए विकास के आंकड़े 

आपको बता दें कि विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोद वासियों को 55.17 करोड़ रुपये की लागत की 118 कार्यों का भूमिपूजन एवं 86.96 करोड़ रुपये लागत की 148 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 142.130 करोड़ रुपये की लागत 266 कार्यों की सौगात दी गई। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र डौण्डीलोहारा वासियों को 48.70 करोड़ रुपये की लागत की कुल 47 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44.29 करोड़ रुपये लागत की कुल 90 कार्यों का लोकार्पण सहित 92.994 करोड़ रुपये लागत की 137 कार्यों का सौगात दिया गया, 104.01 करोड़ रुपये लागत की कुल 57 कार्यों का भूमिभूजन तथा 85.24 करोड़ रुपये लागत की 160 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 189.225 करोड़ रुपये के कुल 217 कार्यों का सौगात दिया गया। इस तरह जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 207.88 करोड़ रुपये लागत के कुल 222 कार्यों का भूमिपूजन एवं 216.49 करोड़ रुपये लागत के कुल 398 कार्यों का लोकार्पण समारोह में वर्चुअली संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed