फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   City closed and traders came out on the streets protesting against shifting court outside in Balod

Balod: शहर बंद और सड़कों पर उतरे व्यापारी, न्यायालय को बाहर शिफ्ट किए जाने का विरोध,

Mon, 02 Dec 2024 01:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ का बालोद शहर आज पूरी तरह बंद है। यहां पर सभी व्यापारिक संगठनों ने बंद कहा आह्वान कराया है, सुबह से ही व्यापारी कुछ खुले दुकानों को बंद करने निकले हुए थे परंतु शहर के सभी छोटे बड़े व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा है।

विज्ञापन
City closed and traders came out on the streets protesting against shifting court outside in Balod
सड़कों पर उतरे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ का बालोद शहर आज पूरी तरह बंद है। यहां पर सभी व्यापारिक संगठनों ने बंद कहा आह्वान कराया है, सुबह से ही व्यापारी कुछ खुले दुकानों को बंद करने निकले हुए थे परंतु शहर के सभी छोटे बड़े व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा है। दरअसल बालोद शहर में बरसों से बना जिला एवं सत्र न्यायालय को अब बालोद शहर के समीप ग्राम पंचायत सिवनी में स्थानांतरित किया जा रहा है जिसका विरोध व्यापारी कर रहे हैं। दरअसल इससे पहले भी कलेक्ट्रेट परिसर को संयुक्त जिला कार्यालय को बालोद शहर से बाहर सिवनी गांव में ही बनाया गया है और जो प्रमुख शासकीय भवन है जैसे यातायात कार्यालय एवं अन्य कार्यालय यह सभी शहर से बाहर जा रहे हैं। जिसके कारण व्यापारियों के व्यापार पर इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। इन सभी विषयों को लेकर बालोद बंद का आव्हान आज किया गया है।

विज्ञापन


उजड़ रहा बालोद
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू पटेल ने बताया कि धीरे-धीरे षडयंत्र पूर्वक बालोद शहर से सभी शासकीय कार्यालय को ले जा रहे हैं ले जाया जा रहा है इसके कारण जो छोटे बड़े व्यवसाय हैं सभी को संघर्ष से जूझना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आज व्यापार की हालत काफी खराब है और यदि एक कार्यालय न्यायालय के रूप में जो बालोद में बना है उसे भी बाहर ले जाया गया तो हमें भीख मांगनी पड़ सकती है वही तो कपड़ा व्यापारी अमित चोपड़ा ने बताया कि हम एक व्यापारी हैं व्यापार की हालत हम देख रहे हैं सभी लोन लेकर व्यापार करते हैं ऐसे में जो शहर की रौनक जो धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी तो सभी व्यापारियों को अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है उन्होंने कहा कि हम सब प्रशासन की इस फैसले को अब और नहीं बर्दाश्त करेंगे। 
विज्ञापन


आगे अनिश्चितकाल बंद होगा शहर
चार बार के पार्षद रहे कमलेश सोनी ने कहा कि प्रशासन का जो रवैया शहर वासियों के साथ है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि हफ्ता भर के भीतर यहां पर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो बालों शहर को भी निश्चित कालीन बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम सब भाजपा और कांग्रेस सहित आम जनता व्यापारी सभी ने स्वार्थ रूप से सभी के हित के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं शहर में घूम रहे हैं लोगों को जागरुक कर रहे हैं आज बंद का आव्हान किया था वह भी काफी सफल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यवसाय कांतिलाल जैन ने बताया कि यहां पर व्यापार ठंडा पड़ रहा है हम नहीं प्रतिष्ठान डालते भी हैं तो व्यापार काफी मंद गति से है ऐसे में एक किसका कार्यालय के जाने से तो और काफी फर्क इस शहर के व्यापारियों को पड़ेगा इसके साथ ही दौलत राम ने बताया कि एक-एक बजे तक हम होटल व्यवसाई हैं बोहनी हुए रहता है अगर इसी तरह व्यापार चलते रहा तो हमें कुछ और करना पड़ेगा लेकिन हम शुरू से ही व्यापार से जुड़े हुए हैं हमें और कोई काम नहीं आता प्रशासन को व्यापारियों के भी चिंता करनी चाहिए आखिर हम भी उन्हीं के ही प्रशासन और सरकार का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed