फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Chhattisgarh Home Minister inaugurated the road construction

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ने किया सड़क निर्माण का लोकार्पण, बोले- सरकार के एक साल होने पर मेगा शो

Tue, 10 Dec 2024 10:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 10:07 AM IST
सार

बालोद में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सड़क निर्माण का लोकार्पण किया और वहीं उन्होंने कहा कि रायपुर में भाजपा के एक साल पूरे होने पर विशाल कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Home Minister inaugurated the road construction
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बालोद दौरे पर बालोद से कलेक्ट्रेट मार्ग तक 4 करोड़ 91 लख रुपए की लागत से बने सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। इसके बाद में भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के एक साल पूर्ण होने वाले हैं। जिसके लिए आगामी 13 दिसंबर को भव्य आयोजन रायपुर में रखा गया है। जहां माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नागदा शामिल होंगे। इसी की तैयारी को लेकर हम आज यहां पर आए हुए थे और धान खरीदी के विषय पर उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में पहले जैसे समर्थन मूल्य की राशि उसके बाद शेष राशि को एक मुफ्त दिया जा रहा था। ठीक वैसे ही दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बालोद जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

विज्ञापन


मंडलों को दिया गया लक्ष्य
आपको बता दें कि यहां पर जिला सहित मंडल अध्यक्षों को भी उसे कार्यक्रम को लेकर लक्ष्य दिया गया है ज्यादा से ज्यादा लोग नेताजी के साथ उसे कार्यक्रम में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि विष्णु देव साइन जी के सुशासन की सरकार है और हमारे सरकार ने जो काम किए हैं उसे लोगों तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है और सभी काम जनहित के काम हैं इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य हो इसीलिए हम आप लोगों से मिलने आए हुए हैं। 
विज्ञापन


मंडल से लेकर प्रदेश तक बदलेगा संगठन
मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यहां पर जो आने वाले संगठन के चुनाव हो रहे हैं उसके बाद पूरा संगठन बदल जाएगा मंडल अध्यक्ष का चुनाव पहले होगा फिर मंडल अध्यक्ष मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे इसके बाद यह व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष तक जाएगी आपको सब कुछ नया मिलेगा वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ में डिपार्टमेंट जनरल ऑफ पुलिस के कार्यकाल को लेकर कहा कि यह चयन की एक प्रक्रिया होती है और उन सब को फॉलो किया जा रहा है उसके बाद नए डीजीपी का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed