फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   cg election 2023 Expressed confidence in Minister Anila Bhediya for the third time

cg election 2023: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, मंत्री अनिला भेड़िया पर जताया तीसरी बार भरोसा

Sun, 15 Oct 2023 03:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Oct 2023 03:27 PM IST
सार

मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को हम जनता तक लेकर जाएंगे, जनता चाह रही है कि फिर से छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास हो और फिर से सरकार बने।

विज्ञापन
cg election 2023 Expressed confidence in Minister Anila Bhediya for the third time
मंत्री अनिला भेड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 30 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें बालोद जिले के अनुसूचित जनजाति आरक्षित डोंडीलोहारा विधानसभा सीट से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया पर लागातार तीसरी बार विश्वास दिखाया है। टिकट की घोषणा के बाद से मंत्री तुरंत ही एक्शन प्लान में जुट गईं। शोर शराबों से दूर वे वरिष्ठ नेताओं से आगे की कार्ययोजना बनाने में जुट गई और लोहारा में जब वो कार्यलय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को हम जनता तक लेकर जाएंगे, जनता चाह रही है कि फिर से छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास हो और फिर से सरकार बने। आगे उन्होंने भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए देवलाल ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने घर का नहीं हो पाया वो जनता का क्या होगा।  भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसे कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया लेकिन यहां पर दरी बिछाने वाले कार्यकर्ताओं को उपेक्षित कर भाजपा ने कांग्रेस से गए देवलाल को प्रत्याशी बनाया है तो जो अपने घर का पार्टी का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा।

विज्ञापन

 

जानिए क्या होगा समीकरण

डोंडीलोहारा विधानसभा से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री से अनिला भेड़िया को तीसरी बार जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह बखूबी निभाएंगे। वहीं पहले कांग्रेस उसके बाद निर्दलीय अब भाजपा से चुनाव लड़ने वाले देवलाल ठाकुर के लिए भी रहा आसान नहीं होगी। भाजपा और कांग्रेस के बीच आदिवासी समाज और जन मुक्ति मोर्चा भी तीसरे बड़े नाम के रूप में उसे क्षेत्र में कार्य करती है वहां से भी उसे क्षेत्र में विधायक बनकर आए हुए हैं तो दांडीलोहार विधानसभा में चुनाव की रणनीति इस बार दिलचस्प रहेगी। अनिला भेड़िया ने भी कहा है की कठिनाई तो होने वाली है पर हम अपने काम के दम पर जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed