CG election 2023: संसाधनों के बावजूद पहचान के लिए तरस रहा छत्तीसगढ़, नागवंशी बोले- नहीं हुआ जिले का विकास
विनोद नागवंशी ने हमर राज पार्टी से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय दलों के विधायकों पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि यह हमारे बीच से ही चुनकर आते हैं परंतु दिल्ली दरबार में जाकर झुक जाते हैं और मुख्यमंत्री हो जाते हैं।
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इस बार भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जनता कांग्रेस के अलावा एक नई पार्टी ने दमदारी से अपना परिचय कराया है जिसका नाम है हमर राज पार्टी। बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा सीट से विनोद नागवंशी ने हमर राज पार्टी से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय दलों के विधायकों पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि यह हमारे बीच से ही चुनकर आते हैं परंतु दिल्ली दरबार में जाकर झुक जाते हैं और मुख्यमंत्री हो जाते हैं।
संसाधन के बावजूद पहचान को तरस रहा छत्तीसगढ़
विनोद नागवंशी ने कहा कि पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य स्वयं अपनी पहचान को लेकर तरस रहा है। जब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हुआ तो इस बात को रखा गया था कि संसाधन की पर्याप्त मात्रा है, आदिवासियों की बहुल्यता क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सभी भरपूर मात्रा में रहेंगे। लेकिन आज छत्तीसगढ़ में ठीक विपरीत हो रहा है। बात करें बालोद जिले की तो भिलाई इस्पात संयंत्र इसी बालोद के भरोसे संचालित हुआ परंतु आज यहां न मेडिकल कॉलेज है ना शिक्षा की कोई विशेष व्यवस्था है केवल अपेक्षा ही अपेक्षा है।