{"_id":"68ce1bde79119a439605599e","slug":"bus-overturned-after-going-out-of-control-in-balod-district-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod Accident: बालोद जिले में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod Accident: बालोद जिले में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
Sat, 20 Sep 2025 08:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 20 Sep 2025 08:43 AM IST
विज्ञापन
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से बीजापुर जा रही थी, जिसमें लगभग 16 सीआरपीएफ जवान समेत कई यात्री सवार थे। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शहीद अस्पताल सहित विभिन्न जगहों पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
विज्ञापन