फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   BJP's Parivartan Yatra reached Balod

Balod: भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची बालोद, बुलडोजर से हुई फूलों की बारिश

Sat, 16 Sep 2023 11:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Sep 2023 11:11 AM IST
सार

भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा बालोद पहुंची तो यहां पर कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यहां आमसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
BJP's Parivartan Yatra reached Balod
भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा बालोद पहुंची तो यहां पर कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यहां आमसभा को संबोधित किया। बाइक रैली में शामिल हुए और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के माध्यम से उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में आधा दर्जन बुलडोजर खड़े किए गए थे, जिनसे कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में नए कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने परिवर्तन यात्रा में कहा कि हमारी सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ को संवारा पर आज भूपेश बघेल इसे बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इन्होंने राज्य में शराब बंद करने की बात कही थी, आज पुल पुलियों में शराब बिक रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तो घोटालों की गिनती नहीं है लोक सेवा आयोग घोटाला, सब हुआ है। अनेक तरह के घोटालों का काम यहां पर कांग्रेस सरकार ने किया है। इन्ही सब के खिलाफ भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। अब जब विधानसभा के चुनाव होंगे तो आपको विकास को चुनना है सच को चुनना है और इस झूठ के सरकार को उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed