फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   BJP candidates reached the Collectorate and raised slogans raised questions on the security of ballot papers

Balod: भाजपा प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की जमकर नारेबाजी, मतपत्रों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Mon, 27 Nov 2023 04:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 04:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दोनों चरण के विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं अब जनता को तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी। मतगणना से पहले चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाने वाले 22 हजार कर्मचारियों के मतदान न करने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
BJP candidates reached the Collectorate and raised slogans raised questions on the security of ballot papers
भाजपा प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की जमकर नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र सौंपा जिसमें यह कहा गया है कि शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग से मत पत्रों की व्यवस्था की गई थी जिसे जिले के कोषालय कक्षा में रखा गया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि उसे कक्षा में अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही इन दोनों बढ़ी हुई है जिसे स्ट्रांग रूम तक ले जाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कुछ भी कर सकते हैं इसलिए हमें सुरक्षा की काफी चिंता है जिसके लिए हम प्रशासन के समक्ष पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैलिड पेपर से जो मतदान हुए हैं शासकीय कर्मचारियों के उनमें भी गड़बड़ी की आशंका है। कई लोगों तक तो मत पत्र ही नहीं पहुंच पाया है। वहीं प्रत्याशी वीरेंद्र साहू ने भी कहा कि हम सब आज सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग लेकर आए हुए हैं शासकीय कर्मचारियों को जो व्यवस्था दी गई थी 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जो मतदान करने की व्यवस्था दी गई थी उसकी मत पत्तियां को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में प्रशासन रखें बस हम यही मांग करने हुए हैं।

विज्ञापन


कई कर्मचारी मतदान से हुए वंचित 

छत्तीसगढ़ में दोनों चरण के विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं अब जनता को तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी। मतगणना से पहले चुनाव ड्यूटी से नाम हटवाने वाले 22 हजार कर्मचारियों के मतदान न करने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान ड्यूटी में शामिल होने के बाद नाम हटवाने वाले कई कर्मचारी मतदान नहीं कर पाए हैं, बालोद में कई अधिकारी मतदान करने के लिए भटक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed