फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Bhoomi Pujan of new project for 356 hectares half a dozen villages will benefit in Balod

Balod: 356 हेक्टेयर के लिए नई परियोजना का भूमिपूजन, आधा दर्जन गांवों को मिलेगा लाभ

Tue, 26 Nov 2024 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

बालोद क्षेत्र में सिंचाई के दृष्टिकोण से बेहद ही जरूरी डायवर्सन का आज सिंचाई विभाग द्वारा भूमिपूजन किया गया। संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने आज इसका भूमिपूजन किया है।

विज्ञापन
Bhoomi Pujan of new project for 356 hectares half a dozen villages will benefit in Balod
संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद क्षेत्र में सिंचाई के दृष्टिकोण से बेहद ही जरूरी डायवर्सन का आज सिंचाई विभाग द्वारा भूमिपूजन किया गया। संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने आज इसका भूमिपूजन किया है। आपको बता दें कि 8 किलोमीटर लंबा यह इरिगेशन नहर होगा और 2 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण होगा विधायक ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण ढंग से इसका निर्माण करें विधि विधान से इस इरिगेशन का भूमि पूजन किया गया। 

विज्ञापन


विधायक संगीता सिन्हा ने इस दौरान कहा कि किसानों के लिए यह बेहद ही महत्वपूर्ण है और यहां पर काफी लंबे समय से इसकी मांग आ रही थी जिसके लिए हमने प्रयास किया था और यह प्रयास आज सफल हुआ है उन्होंने बताया कि लगभग आधा दर्जन गांव जो सिंचाई के लिए छूट जाते थे उसे तक अब सिंचाई का पानी बिना व्यर्थ के सीधे पहुंच पाएगा उन्होंने किसानों के इसके लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि जल्द ही यह बंद कर तैयार हो जाएगा और अगले तत्व से आप सभी को कृषि हेतु पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन


356 हेक्टेयर होगा सिंचित
विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि इस लिफ्ट इरीगेशन निर्माण के बाद से लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग प्रभावित होंगे उन्हें समय पर पानी मिल पाएगा और 356 हैकटेयर जमीन यहां पर संचित होगा किसानों को पानी की कोई समस्या नहीं होगी उन्होंने समय पर काम को पूरा करने अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पियूष देवांगन सहित स्थानीय सरपंच एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगों को पूरा करने प्रयास
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जो भी मांगा आप लोगों से हम तक पहुंचती है और वस्तु स्थिति हम देखते हैं और उन मांगों को पूरा करने का हमारा हमेशा प्रयास रहता है यह प्रयास हमारा सफल रहा और आपकी तरफ से जो भी मांग आते हैं वह समय से पूरा हो लोगों को किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए हमारा प्रयास जारी है उन्होंने कहा कि धान खरीदी के विषय पर भी हम धान खरीदी केदो का निरीक्षण कर रहे हैं और जहां पर बार दाने की कमी है वहां पर भी व्यवस्थित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed