फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod Panchayat elections Toshan Sahu defeated by Durganand Sahu of BJP

पंचायत चुनाव में भी खिला कमल: बालोद में पूर्व गृह मंत्री के भतीजे को दुर्गानंद साहू ने हराया, जानें क्या कहा

Mon, 24 Feb 2025 09:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 09:44 AM IST
सार

बालोद पंचायत चुनाव में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री के भतीजे तोषण साहू को भाजपा के दुर्गानंद साहू ने हराया है।

विज्ञापन
Balod Panchayat elections Toshan Sahu defeated by Durganand Sahu of BJP
दुर्गानंद साहू परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कमल खिलता हुआ नजर आया। यहां पर ज्यादातर जिला और जनपद पंचायत की सीटों में बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी ही जीते हुए नजर आए। यहां पर सबसे बड़ी खबर गुरूर जनपद से आई। जहां पर भाजपा ने 21 सीटों में से 18 सीटों में कब्जा किया।

विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री के भतीजे तोषण साहू को भाजपा के दुर्गानंद साहू ने एक हजार 20 मतों से पटखनी दी। यह एक यह सबसे बड़ी जीत भाजपा की बताई जा रही है। दुर्गानंद साहू ने कहा कि 15 साल से पूर्व गृह मंत्री का भतीजा यहां राज कर रहा था। वो शासन काल एक भ्रष्ट शासन काल था।
विज्ञापन


भाजपा के नव निर्वाचित जनपद सदस्य जिन्होंने पूर्व गृह मंत्री के भतीजे को शिकस्त दी। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यहां पर जो जीत मुझे मिली है वो कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की जीत है। इसके लिए मैं आभारी हूं। उनका जो कार्यकाल रहा है। भ्रष्ट्राचारी कार्यकाल रहा है और ये जो आज कांग्रेस की स्थिति है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री कहते हैं भारत से कांग्रेस को हटाना है तो पूर्व गृह मंत्री और दिग्गज नेता के भतीजे को हराकर मैने ये साबित कर दिया है कि कांग्रेस का सफाया हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष के पद पर नजर
दुर्गानंद साहू ने जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष को हराया है और यहां पर हराने के साथ ही उनकी दावेदारी उपाध्यक्ष के सीट पर मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए यहां महिला सीट आरक्षित है। जिसके लिए रुक्मणि गंजीर का सामने आ रहा है तो वहीं उपाध्यक्ष के सीट के लिए दुर्गानंद साहू का नाम प्रमुखता से रखा जा रहा है।


जानिए परिणाम
जिले के 550 मतदान केंद्रों में लगभग 80 प्रतिशत का मतदान हुआ और यहां पर 5 जिला पंचायत सीट भाजपा के खाते में आई और जनपद की बात करें तो गुरूर जनपद में 18 बीजेपी और दो कांग्रेस को मिले और एक जगह निर्दलीय ने बाजी मारी, गुण्डरदेही जनपद की बात करें तो बीजेपी 10 कांग्रेस 10 और 4 अन्य ने बाजी मारी है।देर रात तक मतदान दलों के पहुंचने का सिलसिला यहां पर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed