फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod News Cows died after being hit by a speeding vehicle

तेज रफ्तार वाहन ने गायों को रौंदा: सड़क पर बिछ गई 11 बेजुबानों की लाशें, खौफनाक मंजर देख दहल गया लोगों का दिल

Tue, 02 May 2023 10:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 May 2023 10:26 AM IST
सार

तेज रफ्तार हाइवा रास्ते पर बैठे 13 मवेशियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। जिसके चलते 11 मवेशियों ने मौके पर दम तोड़ दिया तो वहीं 2 मवेशियों की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Balod News Cows died after being hit by a speeding vehicle
Balod News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां हाइवा चालक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया। यह जिसने घटना जिसने भी देखी उसका दिल दहल गया। घटना देर रात तीन बजे की बताई जा रही है। सड़क पर करीब 13 मवेशी बैठे हुए थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीण कर रहे उपचार 
जब हाइवा टिकरी सिकोसा मार्ग से गुजर रही थी और टिकरी गांव पहुंचते ही रास्ते पर बैठे 13 मवेशियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। जिसके चलते 11 मवेशियों ने मौके पर दम तोड़ दिया तो वहीं 2 मवेशियों की हालत नाजुक है। जिसका ग्रामीणों की ओर से उपचार किया जा रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं, घटना के बाद गौ सेवकों में काफी आक्रोश है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली आसपास के ग्रामीण पहुंचे और राहत बचाव उपचार कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हाइवा की तलाश जारी
पूरे मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है और हाइवा की तलाश शुरू कर दी गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि देर रात रेत की सप्लाई करने वाला यह हाइवा हो सकता है, जो कि रात के अंधेरे में बेधड़क गुजरते हैं। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार आज गौ सेवक इस मामले को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed