{"_id":"674ef67d219a447e420fd0be","slug":"along-with-paddy-purchase-action-is-also-being-taken-against-illegal-paddy-in-balod-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: धान खरीदी के साथ ही अवैध धान पर चल रही कार्रवाई, अब तक सैंकड़ों कुंतल धान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: धान खरीदी के साथ ही अवैध धान पर चल रही कार्रवाई, अब तक सैंकड़ों कुंतल धान जब्त
Tue, 03 Dec 2024 05:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 03 Dec 2024 05:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है अब तक 17 लाख क्विंटल से अधिक की धान खरीदी हो चुकी है इसके साथ ही यहां पर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धान के कोचियों के ऊपर कार्रवाई कर रही है
विज्ञापन
अब तक सैंकड़ों कुंतल धान जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है अब तक 17 लाख क्विंटल से अधिक की धान खरीदी हो चुकी है इसके साथ ही यहां पर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धान के कोचियों के ऊपर कार्रवाई कर रही है जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि मंडी खाद्य और राजस्व विभाग की टीम सतत निगरानी कर रही है अब तक अवैध धान के 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 563.20 क्विंटल धान अब तक जब्त हो चुका है सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जानिए जिनपर हुई कार्रवाई
आपको बता दें कि ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विटल धान, ग्राम मड़ियाकट्टा के पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान कुल 04 प्रकरण अंतर्गत 132 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गई है और कार्यवाही की है प्रक्रिया लगातार चल रही है यह कुछ मामले हैं जिसका जिक्र हमने किया है और भी इससे जुड़े हुए मामले हैं।
विज्ञापन
रकबे को करवा ले लॉक
जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने बताया कि अपने पजीकृत रकबे में संपूर्ण धान का विक्रय करने वाले किसान उत्पादित धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के बाद यदि कुछ रकबा शेष बच रहा है। उसे समर्पण करते हुए शेष रकबे को लॉक करवा लें। जिससे उनके शेष रकबे पर फर्जी खरीदी या कोई भी कोचिया या व्यापारी अपना धान विक्रय न कर सके।
विज्ञापन