फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Allegation of irregularities in construction work worth Rs 1 crore 37 lakh in Doondilohara Nagar Panchayat in

Balod: डौंडीलोहारा नगर पंचायत में एक करोड़ 37 के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, जानें मामला

Sun, 24 Nov 2024 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Nov 2024 07:38 PM IST
सार

बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं

विज्ञापन
Allegation of irregularities in construction work worth Rs 1 crore 37 lakh in Doondilohara Nagar Panchayat in
एक करोड़ 37 के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं इसके साथ ही राजहरा नगरीय निकाय में भी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है जिसपर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है तो भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने 5 साल के भ्रष्ट्राचार का तरीका भाजपा शासन में अपनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इसे सरकार की नाकामी बताई है।

विज्ञापन


चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप
निविदा में हिस्से लेने वाले ठेकेदारों ने अपने चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कूट रचना रचना का आरोप लगाया है यहां पर प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले तय सीमा में टेंडर फॉर्म जमा करने कहा गया तो केवल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके बाद अपने चेहरे ठेकेदारों के लिए इन्होंने मनमानी ढंग से समय बढ़ा दिया जिसके बाद इसी काम के लिए 13 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 ठेकेदार उनके पहचानते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर नगर पंचायत में कांग्रेसीकरण करने की कोशिश की जा रही है जिसकी हमने उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सांसद ने कही कार्रवाई की बात तो विधायक ने लगाया आरोप
पूरे घटनाक्रम के सवालों पर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने और इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है तो वही विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि बड़ी ही चिंता की बात है कि जो पहले हुआ नहीं वो होने लगा है उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया में व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की जा रही है विष्णु देव सहायक के सुशासन की पोल यहां पर खुलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने गठित की जांच समिति
टेंडर लापरवाही के मामले पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के बाद कलेक्टर नहीं जांच समिति गठित की है जिसमें एसडीएम शिवनाथ बघेल, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेंद्र देशमुख और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक गोपाल राव को शामिल किया गया है जांच कहां तक पहुंची इसके लिए एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और कार्यालय में भी नहीं थे हालांकि जांच होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।


दस्तावेज करते हैं गायब
ठेकेदार रजत भंसाली, और महावीर तातेड नहीं बताया कि हम सब सारे रास्ता भेज लगते हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा यह कहकर हमारे फार्म को रिजेक्ट किया जाता है और कमियां बताई जाती है कि आपका दस्तावेज पूरे नहीं है हम पुराने ठेकेदार हैं और सारे दस्तावेज नियम के हिसाब से लगते हैं परंतु न जाने क्यों यहां पर नगर पंचायत में जबरदस्ती हमारे को परेशान कर रहा जा रहा है और अन्य ठेकेदारों को जो अधिकारियों के चाहते हैं उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed