फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Administration ran bulldozer on illegal land in Balod

बालोद में चला बुलडोजर: अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, मामले की जांच शुरू

Mon, 10 Jun 2024 12:29 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 12:29 PM IST
सार

बालोद में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध प्लॉटिंग को लेकर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। एसडीएम पूजा बंसल के निर्देश पर नगर पंचायत ने आगे की कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Administration ran bulldozer on illegal land in Balod
प्रशासन ने चलाया बुलडोजर  - फोटो : प्रशासन ने चलाया बुलडोजर 

विस्तार

बालोद जिले में चल रहे अवैध प्लॉटिंग को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर गुरुर नगर में अवैध प्लॉटिंग क्षेत्र पर एसडीएम पूजा बंसल के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


आपको बता दें कथित जमीन दलाल केशव देवांगन द्वारा अपने पत्नी रूपाली देवांगन के नाम पर जमीन खरीदकर अवैध प्लॉटिंग के कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। साथ ही उसी जगह पर प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई भी की गई थी।
विज्ञापन


पूरा मामला खसरा नंबर 91/5 का है। जहां 0.24 हेक्टेयर में प्रशासन ने कार्रवाई की है। आपको बता दें की कथित जमीन कारोबारी द्वारा अपने परिजनों के नाम पर जमीन खरीदकर ऐसे अवैध प्लॉटिंग के कामों को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पहली दफा कार्रवाई हुई है। आपको बता दें इनके साथ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। जिस पर विभागीय जांच बैठ सकती है। वहीं एग्रीमेंट के खेल में जमीन दलाल के ऊपर एक और शिकायती प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल, प्रशासन अब केशव देवांगन और उनके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ पूर्व में किए गए अवैध प्लॉटिंग के मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed