{"_id":"65bb166d1fffc002a90ad69a","slug":"10-year-old-innocent-murdered-brutally-in-balod-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: 10 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गर्दन में घुसाई रॉड, चेहरे पर भी किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: 10 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गर्दन में घुसाई रॉड, चेहरे पर भी किए ताबड़तोड़ वार
Thu, 01 Feb 2024 09:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 01 Feb 2024 09:26 AM IST
विज्ञापन
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना इलाके में बुधवार को 10 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चा घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन उसका शव स्कूल के पीछे गौठान में मिला, उसकी गर्दन में रॉड घुसी हुई थी और चेहरे पर भी वार किए गए थे। हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के चीचा गांव के रहने वाले 10 साल के चौथी में पढ़ने वाले छात्र तोरण साहू की हत्या कर दी गई। वह बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद दोपहर लगभग एक बजे से स्कूल से गायब हो गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उनकी मां उसे खोजने के लिए निकली। इसी दौरान स्कूल के पास गौठान में निर्माणाधीन भवन की टंकी में स्कूल ड्रेस में उसकी लाश दिखी। जिसके गर्दन पर रॉड घुसी हुई थी, वहीं चेहरे पर भी वार किए गए थे। जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा थाने की टीम मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन