फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bajrang dal burnt effigy of cm bhupesh on being called gunda

Chhattisgarh: गुंडा कहने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला

Tue, 20 Dec 2022 08:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Dec 2022 08:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि, भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। जब कोई साधु-सन्यासी अपने घर और समाज का त्याग करता है तो वह भगवा रंग धारण करता है। उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे हैं। पहले वे बताएं उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है। कलर तो कोई भी पहन रहे हैं। 

विज्ञापन
bajrang dal burnt effigy of cm bhupesh on being called gunda
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भगवा को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत भी गरमाती जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजरंगी गुंडे बयान पर हंगामा जारी है। इससे भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फूंका। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से भी जमकर छीना-झपटी हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, मुख्यमंत्री को बजरंग दल के बारे में जानकारी ही नहीं है। साथ ही बयान वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: 'बेशर्म रंग' विवाद पर CM भूपेश बोले- भगवा रंग त्याग का प्रतीक, बजरंगी गुंडे इसे पहन वसूली कर रहे
विज्ञापन


दरअसल, बजरंग दल कार्यकर्ता शाम को मनेंद्रगढ़ के गांधी चौक पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फूंकने के लिए निकल पड़े। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इसमें दोनों ओर से जमकर छीना-झपटी हुई। हालांकि अंत में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने में कामयाब रहे। बाद में किसी तरह पानी डालकर पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवा रंग और बजरंग दल के बारे में कुछ भी कहने से नहीं चूकते, लेकिन पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहे धर्मांतरण के खेल पर बोलने से पता नहीं क्यों डरते हैं। बजरंग दल ने लव जिहाद रोका, धर्मांतरण रोका है। बजरंग दल हिंदू हित के लिए काम करता है। उसका नाम कभी भी उगाही में नहीं आया है। धर्म के खिलाफ जो भी काम होता है, उसे रोकने के लिए तत्पर रहते हैं। 

मुख्यमंत्री ने बताया था भगवाधारी गुंडा
मुख्यमंत्री बघेल ने एक दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि, कपड़ा पहनना अलग बात है और उसे धारण करना अलग है। धारण कौन करता है, अंगीकार कौन करता है। जब साधु-संत समाज, घर परिवार को त्याग देता है तब भगवा रंग या गेरुआ स्वीकार करता है। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहन कर निकल रहे हैं। ये तो वसूली करने के लिए निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed