{"_id":"6384b30121c6546b99209bed","slug":"baby-elephant-injured-after-falling-from-15-feet-hight-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jashpur: 15 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरा हाथी के पांच साल का बच्चा, कमर की हड्डी टूटी, सड़क किनारे ही शुरू हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jashpur: 15 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरा हाथी के पांच साल का बच्चा, कमर की हड्डी टूटी, सड़क किनारे ही शुरू हुआ इलाज
Mon, 28 Nov 2022 06:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:39 PM IST
सार
वन विभाग के अफसरों का कहना है कि हाथी का घायल बच्चा दल से बिछड़ गया है। उसके इलाज के लिए डॉक्टर की टीम लगी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी कमर फ्रैक्चर है। फिलहाल अफसरों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
जशपुर में पहाड़ी से गिरकर हाथी का बच्चा घायल हो गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी के पांच साल का बच्चा 15 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया। उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। इसके चलते वह चल नहीं पा रहा है। सूचना मिलने वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं रायपुर से वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया है। उनकी देखरेख में सड़क किनारे ही फिलहाल हाथी के बच्चे का उपचार शुरू किया गया है। घायल हाथी के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी रेंज में कदमढाप जंगल से लगी सड़क किनारे रविवार को हाथी का एक बच्चा घायल में पड़ा दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वन्यजीव डॉक्टर चंदन कुमार सहित अन्य लोगों की टीम उसके इलाज के लिए पहुंची है। उन्होंने जांच के बाद बताया कि हाथी की कमर में फ्रैक्चर है। इसके चलते वह खड़ा भी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि हाथी के बच्चे के दोनों पैर काम नहीं कर रहे हैं। सड़क के किनारे जंगल में भी उसका इलाज करना संभव नहीं है। वहीं रेंज अफसर आशा मिंज ने बताया कि 40 हाथियों का दल जंगल में विचरण कर रहा है। घायल बच्चा उसी दल में शामिल था। आशंका है कि दल से बिछड़ गया और फिर 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। फिलहाल उसकी सुरक्षा और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन