फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   attempt to loot by breaking glass of car in janjgir-champa

Janjgir-Champa: स्कार्पियो में रखे 130000 रुपये लूटने के लिए तोड़ा शीशा, आवाज आई और भाग निकले लुटेरे

Mon, 14 Nov 2022 04:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 04:27 PM IST
सार

थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि, लिंक रोड पर स्थित सभी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसमें लूट का प्रयास करने वाले बाइक सवार दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। उनकी फुटेज को साइबर सेल के पास भेजा जा रहा है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
attempt to loot by breaking glass of car in janjgir-champa
जांजगीर में स्कार्पियो गाड़ी का शीशा तोड़कर लूट का प्रयास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने एक स्कार्पियो गाड़ी का शीशा तोड़कर एक लाख 30 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया। इससे पहले कि लुटेरा रुपयों से भरा बैग निकालने में सफल होता, चालक ने देख लिया। उसके आवाज लगाने पर वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्कार्पियो चालक जीवन कश्यप सोमवार सुबह करीब 11 बजे नैला स्थित एसबीआई की ब्रांच से रुपये निकालने गया था। वहां से उसने एक लाख 30 हजार रुपये निकाले और उन्हें एक बैग में डालकर बगल की सीट पर रख लिया। इसके बाद लिंक रोड स्थित एक बर्तन दुकान में पहुंचा और गाड़ी खड़ी कर अंदर चला गया। तभी एक युवक स्कार्पियो के पास आया और खिड़की का शीशा तोड़ दिया। 
विज्ञापन




इसके बाद युवक गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग निकालने का प्रयास करने लगा। इसी बीच चालक जीवन की नजर पड़ी तो उसने आवाज लगाई। इस पर युवक कुछ दूर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ बैठकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि दो और भी लुटेरे वहां थे। वह भी बाइक लेकर कुछ दूर खड़े थे और नजर रख रहे थे। बदमाशों के भागने के बाद जीवन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed