फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   assembly elections 2018: interesting facts about sihava constituency seat chhattisgarh

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: इस सीट पर महिलाओं का रहा है बोलबाला

Thu, 18 Oct 2018 08:05 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
assembly elections 2018: interesting facts about sihava constituency seat chhattisgarh
पिंकी शिवराज सिंह की फाइल फोटो
वैसे तो चुनाव में हमेशा पुरुषों का वर्चस्व रहता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा सीट ऐसी भी है महिला उम्मीदवार कड़ी टक्कर देती हैं। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे पहले छत्तीसगढ़ में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की सिहावा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास बताता है कि यहां महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया है।
विज्ञापन


एसटी के लिए आरक्षित इस सीट पर पिछले तीन चुनावों में भाजपा ने दो बार जीत हासिल की है। 2003 में भाजपा की पिंकी शाह और 2008 में कांग्रेस की अंबिका मर्कम यहां से विधायक रह चुकी हैं। अन्य चुनावों में भी महिला उम्मीदवार लगातार दूसरे नंबर पर रह अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं।
विज्ञापन


2013 में ही भले इस सीट पर कांग्रेस की अंबिका मर्कम को मात देकर भाजपा के श्रवण मर्कम ने जीत का परचम लहराया हो पर अंबिका ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी।

सिहावा विधानसभा सीट का इतिहास 


2003 विधानसभा चुनाव


पिंकी शिवराज शाह, भाजपा, कुल वोट- 47624

माधव सिंह ध्रुव, कांग्रेस, कुल वोट- 31559


2008 विधानसभा चुनाव

अंबिका मर्कम- कांग्रेस, कुल वोट- 56048

पिंकी शिवराज शाह, भाजपा, कुल वोट- 41152

2013 विधानसभा चुनाव

श्रवण मर्कम- भाजपा, कुल वोट- 53894

अंबिका मर्कम- कांग्रेस, कुल वोट 46407

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed