{"_id":"5bc596cebdec2269a5528ab3","slug":"assembly-elections-2018-interesting-facts-about-abhanpur-constituency-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी दल का प्रत्याशी जीते, अभनपुर सीट से मिलता है कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी दल का प्रत्याशी जीते, अभनपुर सीट से मिलता है कृषि मंत्री
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
धनेंद्र साहू और चंद्रशेखर साहू का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। यहां चुनावी हलचल तेज हो गई है और पार्टियां जोर-शोर से जनता को लुभाने में लग गई हैं। छत्तीसगढ़ की यूं तो हर विधानसभा सीट अपने आप में खास है लेकिन एक विधानसभा सीट ऐसी भी है जहां साहू जाति के प्रत्याशी को वोट दिया जाता है।
अभनपुर, छत्तीसगढ़ की नई राजधानी के तौर पर विकसित किया जा रहा नया रायपुर का हिस्सा है। इस बार भी यहां पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच बताया जा रहा है। इन दोनों पार्टियों के प्रत्याशी हर बार एक ही होते हैं, भाजपा से चंद्रशेखर साहू और कांग्रेस से धनेंद्र साहू। इस विधानसभा सीट पर जनता का मूड हमेशा बदला है और सत्ता जिसके भी हाथ आई उसे राज्य कृषि मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है।
इस सीट पर पिछले 15 साल से मुकाबला दो ही उम्मीदवारों में रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता इस सीट पर लगातार जीतते आए हैं। इस सीट पर साहू जाति के लोगों का दबदबा रहा है। यही कारण रहा है कि दोनों तरफ से साहू उम्मीदवारों को तवज्जों दी जाती रही है।
विज्ञापन
2013 में इस सीट से कांग्रेस के धनेंद्र साहू बीजेपी के चंद्रशेखर साहू से जीते थे। 2008 में बीजेपी के चंद्रशेखर साहू ने धनेंद्र साहू की सीट छीनी थी और 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के धनेंद्र साहू ने चंद्रशेखर साहू को शिकस्त देते हुए कुर्सी हासिल की थी। इस बार देखना होगा कि सीट किसके हाथ लगती है।