{"_id":"5bcdee8dbdec22699b148d88","slug":"assembly-elections-2018-congress-announces-6-candidates-for-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, रमन सिंह के खिलाफ लडे़ंगी करुणा शुक्ला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, रमन सिंह के खिलाफ लडे़ंगी करुणा शुक्ला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Oct 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
रमन सिंह और करुणा शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इसमें सबसे प्रमुख नाम है करुणा शुक्ला का जो राजनांदगांव से सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। 19 अक्तूबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। शनिवार को ही भाजपा ने 77 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद सपा ने भी 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।
कांग्रेस ने खैरागढ़ से गिरवार जघेल, डोंगागढ़ से भुवनेश्वर सिंह बघेल, राजनांदगांव से करुणा शुक्ला, डोंगरगांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से श्रीमती चन्नी साहू, मोहला मनपुर से इंद्रा शाह मनदेवी को टिकट दिया है।
बता दें कि राज्य में पहले फेज में 12 नवंबर को चुनाव होगा। जबकि दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं 11 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनावों में वीवपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने उम्मीदवार के लिए 28 लाख रुपये खर्च करने की सीमा तय की है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले चरण में ही चुनाव कराये जाएंगे। यहां पहले चरण के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग के लिए सबसे नयी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य में 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 3 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।