{"_id":"62ccca4dc0a8d2322e1875235e52b8ea","slug":"asaram-rape-case-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के सत्संग से गायब है नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के सत्संग से गायब है नाबालिग
अमर उजाला
Updated Fri, 25 Oct 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के मामले में जोधपुर जेल में न्यायिक हिरासत काट रहे आसाराम पर एक नया आरोप लगा है। मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर का है।
विज्ञापन
यहां तीन साल पहले आसाराम के सत्संग से एक नाबालिग लड़की गायब हुई थी जिसका आज तक कोई सुराग नहीं है। लड़की के परिजन पिछले तीन सालों से पुलिस के पास दर-दर भटक रहे हैं।
दोबारा फाइल खोलने के निर्देश
अब आसाराम यौन शोषण के आरोपी हैं, तो रायपुर की पुलिस भी सक्रिय हो उठी है। और डीजीपी ने एसपी को गुमशुदगी मामले की इस फाइल को दोबारा खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मामला तीन साल पुराना है, नाबालिग अपने भाई के साथ साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में दीक्षा लेने पहुंची थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसके अपहरण या हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
नहीं मिला सुराग
नाबालिग की गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद दस्तावेजी खानापूर्ति करने के बाद जांच हुई, लेकिन घटना के तीन साल बीतने के बाद भी आज तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब इस मामले की दोबारा जांच शुरू की जा रही है।